---Advertisement---

Sridevi Birthday Special: श्रीदेवी की मौत से पहले बेटी जान्हवी कपूर को हुआ था भयानक एहसास, जानें असल ज़िंदगी में कैसा था माँ-बेटी का रिश्ता

Sridevi: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपने चुलबुले सभा के लिए जानी जाती थीं। हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री ने अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती के दम पर पूरे 50 सालों तक दर्शकों के दिलों में राज किया। इस दौरान अभिनेत्री ने करोड़ों फ़ैन्स बनाए जो आज भी बॉलीवुड की चाँदनी को बहुत याद करते ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 13, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Sridevi
Follow Us
---Advertisement---

Sridevi: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपने चुलबुले सभा के लिए जानी जाती थीं। हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री ने अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती के दम पर पूरे 50 सालों तक दर्शकों के दिलों में राज किया। इस दौरान अभिनेत्री ने करोड़ों फ़ैन्स बनाए जो आज भी बॉलीवुड की चाँदनी को बहुत याद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि श्रीदेवी का अपनी बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ बहुत गहरा रिश्ता था? यह रिश्ता इतना कह रहा था कि अभिनेत्री की मौत से कुछ दिन पहले उनकी बेटी को भयानक एहसास होने लगे थे। आज अभिनेत्री के 59वें जन्मदिन पर हम उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी के साथ उनके इसी खास रिश्ते के बारे में जानेंगे। 

Sridevi ने दी थी जान्हवी को बॉलीवुड में काम ना करने की चेतावनी 

साल 2018 में वोग मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने बताया था कि उनकी माँ Sridevi नहीं चाहतीं थीं कि वह बॉलीवुड में काम करें। इसी के बारे में खुलासा करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि ”वह कभी नहीं चाहती थीं कि मैं अभिनेत्री बनूं। वह ख़ुशी के फ़िल्में करने को लेकर ज़्यादा निश्चिंत थीं। उन्हें लगता था कि मैं नादान थी और शायद इसी के चलते कोई भी मेरी अच्छाई का फ़ायदा उठा सकता था। वह चाहती थीं कि हम एक आरामदायक जीवन जियें, जो फिल्म इंडस्ट्री में हमें कभी नहीं मिल सकता था”।

Sridevi की मौत से पहले जान्हवी को आने लगे थे बुरे ख्याल

एक इंटरव्यू के दौरान Sridevi की मौत के बारे में बात करते हुए जान्हवी ने बताया कि उन्हें अपनी माँ की मौत से पहले बहुत बुरे-बुरे एहसास होते थे। जान्हवी ने कहा कि “जब मैंने अपनी माँ को खोया तो वह निश्चित रूप से मेरे जीवन की सबसे बड़ी दुर्घटना थी। मेरा दिल बिलकुल ख़ाली हो गया था। मुझे कहीं न कहीं यह ऐहसास था कि कुछ बुरा होने वाला है। यह एक भयानक एहसास था”।

मां का मौत के बाद ज़्यादातर समय शूटिंग में बिताती हैं अभिनेत्री 

एक रिपोर्टर से बातचीत करते हुए जान्हवी कपूर ने यह भी बताया था कि वह अब अपना ज़्यादातर समय शूटिंग में बिताती हैं क्योंकि श्रीदेवी की मौत के बाद से उनके लिए सब कुछ धुंधला हो गया है। उन्होंने बताया कि “मुझे नहीं लगता कि मुझे उस दिन के बारे में कुछ भी याद है। वह पूरा महीना मेरे लिए धुंधला था और उसके बाद भी काफी लंबे समय तक सब मेरे लिए धुंधला था।”

Sridevi के कारण ही हुआ था मेकअप से लगाव

एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने यह खुलासा किया था कि उन्हें अपनी माँ Sridevi के कारण ही मेकअप से लगाव हुआ था। उन्होंने कहा कि “मेकअप प्रोडक्ट्स को लेकर मेरी पहली याद अपनी माँ को मेकअप करते हुए देखना था। बचपन में मेरे पिता के घर आने से ठीक पहले मेरी मां लिपस्टिक लगाकर तैयार हो जाती थीं। यह एक छोटा सा किस्सा है, लेकिन यही एक कारण है कि मुझे मेकअप प्रोडक्ट्स के प्रति लगाव होने लगा”।

कैमरे के सामने रहकर माँ को महसूस करती हैं जान्हवी

कुछ सालों पहले जान्हवी ने अपनी माँ को कैमरे के ज़रिए महसूस करने की बात की थी। उन्होंने कहा था कि “मैं अपनी मां को अपने सबसे करीब तब महसूस करती हूँ जब मैं कैमरे के सामने होती हूँ। मेरी माँ मुझसे हमेशा कहती थीं कि मैं अपने डेब्यू में अपना बेस्ट शॉट दूँ।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026