---Advertisement---

Karan Johar समेत विक्की-कैटरीना तक ये सितारे भी हुए Chandu Champion के मुरीद, तारीफ में कहा कुछ ऐसा

Chandu Champion आम लोगों को ही नहीं Karan Johar से लेकर विक्की-कैटरीना जैसे कई बॉलीवुड सितारों को भी काफी पसंद आई है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 22, 2024 1:38 अपराह्न

Chandu Champion
Follow Us
---Advertisement---

Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कर्तिक आर्यन की रीसेंट फिल्म चंदू चैंपियन इन दिनों बड़े पर्दे पर खूब गर्दा उड़ा रही है। और यही नहीं लोगों को अपने शनदार कंटेंट के चलते काफी ज्यादा पसंद भी आ रही है। फिल्म को आम से लेकर कई खास लोग जैसे करण जौहर, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी सराहते दिख रहे हैं। चलिए अब उन सितारों के नाम जानते हैं जिन्हें ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई है।

Chandu Champion को सराहते दिखे करण जौहर

हाल में करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म चंदू चैंपियन का पोस्टर शेयर किया और फिल्म की तारीफें करते दिखे। इसी बीच फिल्ममेकर ने लिखा “धांसू…इमानदार…बेहतरीन” यही नहीं उन्होंने लिखा “इंसानों की आत्मा को प्रेरित करने वाली कहानी, जरुर देखें।”

विक्की कौशल भी करते दिखे कार्तिक की तारीफ

इसी तरह हाल में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म चंदू चैंपियन का पोस्टर शेयर किया और उसपर लिखे कैप्शन से कार्तिक आर्यन की तारीफें करते दिखे। उन्होंने कार्तिक को सराहा और लिखा “शानदार काम कार्तिक आर्यन ऐसे ही शाइन करते रहो।”

फिल्म की दीवानी हुईं कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म की कहानी को शानदार बताया और डायरेक्टर समेत कार्तिक आर्यन की खूब तारीफें करती दिखीं।

विद्या बालन ने फिल्म को सराहते हुए शेयर किया वीडियो

इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का नाम भी शामिल हैं। क्योंकि विद्या बालन को भी फिल्म चंदू चैंपियन की कहानी काफी ज्यादा पसंद आई है, जिससे उन्होंने भी फिल्म का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और फिल्म की जमकर तारीफें करती दिखीं।

जावेद अख़्तर ने ट्वीट कर की फिल्म कि तारीफ

यहीं आपको बता दें मशहूर स्क्रीन राइटर ने जावेद अख़्तर ने भी कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन और कार्तिक आर्यन की एक्टिंग को सराहते हुए एक ट्वीट शेयर किया। उनके इस ट्वीट से यह साफ हो रहा है कि उन्हें भी यह फिल्म काफी पसंद आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026