---Advertisement---

Stranger Things Season 5 Finale: नए साल पर 2 घंटे घर में कर लें खुद को लॉक, इमोशनल अंत फैंस की आंखें कर सकती नम

Stranger Things Season 5 Finale: स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 के फाइनल को लेकर लोगों में एक गजब उत्साह देखा जा रहा है लेकिन यह आखिर कब रिलीज होने वाली है। इसमें क्या खास हो सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 31, 2025 11:30 पूर्वाह्न

Stranger Things Season 5 Finale
Follow Us
---Advertisement---

Stranger Things Season 5 Finale: स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 को किस्तों मैं जारी किया जा रहा है जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे लेकिन इस सबके बीच आखिरी एपिसोड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कब यह रिलीज होने वाली है। क्या होने वाला है फाइनल एपिसोड में खास जिसकी वजह से लोगों के बीच नेटफ्लिक्स की इस सीरीज की चर्चा हो रही है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि यह एपिसोड स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 का सबसे ज्यादा रनटाइम का होने वाला है लेकिन यह कब रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

आखिर कब रिलीज हो रही Stranger Things Season 5 Finale

रिपोर्ट्स की माने तो स्ट्रेंजर्स थिंग्स सीजन 5 का आखिरी एपिसोड 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली है लेकिन भारत में इसे गुरुवार 1 जनवरी को 6:30 बजे सुबह को स्ट्रीम किया जा सकता है। समय में बदलाव की वजह से ऐसा होने वाला है लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली सीरीज के फाइनल का लोग इंतजार कर रहे हैं।

कितने देर का होने वाला है स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 का फाइनल एपिसोड

जहां तक बात करें स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 के फाइनल एपिसोड से हटकर इस पूरी सीरीज की तो एपिसोड 1 से 4 तक को 26 नवंबर को जारी किया गया था। इसके अलावा एपिसोड 5 से लेकर 7 तक को 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर जारी किया गया था। फाइनल का एपिसोड 31 दिसंबर को दस्तक देने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2 घंटे 5 मिनट का यह एपिसोड सबसे ज्यादा लंबा होने वाला है। फिलहाल इसके 7 एपिसोड को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

क्या हो सकता है स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 फाइनल की कहानी

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 फाइनल का ट्रेलर जारी किया गया जहां हॉपर और एल एक साथ बात करते हुए नजर आते जहां एल को कहा जाता है कि अब तुमको लड़ना होगा एक आखरी बार। वेक्ना के खिलाफ लड़ते हुए देखा जाता है। वही इस दौरान डस्टिन को काफी रोते हुए देखा गया जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि फाइनल में इमोशनल अंत हो सकता है जहां किसी किरदार को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। फिलहाल स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 फाइनल को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026