---Advertisement---

Stree 2 Box office Collection Day 2: नहीं थम रही स्त्री-2 की तबाही, कलेक्शन में फिर बनाया रिकॉर्ड, जानें दूसरे दिन की कमाई

Stree 2 Box office Collection Day 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री-2 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस फिल्म पर लोगों का काफी अच्छा रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 17, 2024 10:44 पूर्वाह्न

Stree 2
Follow Us
---Advertisement---

Stree 2 Box office Collection Day 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री-2 को स्वतंत्रता दिवस यानी की 15 दिवस के अवसर पर रिलीज किया गया था। पहले ही दिन से इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार है और ये जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की फिल्म “खेल-खेल में” और जॉन अब्राहम की फिल्म “वेदा” ने भी एंट्री ली थी, लेकिन स्त्री -2 के सामने ये दोनों फिल्म धाराशाई हो गई हैं।

Stree 2 Box office Collection बढ़ता जा रहा

स्त्री -2 के पहले दिन का कलेक्शन 76.50 करोड़ के आस-पास था। पहले दिन के कलेक्शन से फिल्म ने सभी को चौंका दिया था। अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। इस फिल्म ने दूसरे दिन 30 करोड़ के आस-पास की कमाई की है। फिल्म दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। आपको बता दें, ये फिल्म इस साल की सबसे सुपरहिट फिल्म बन चुकी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, स्त्री -2 ने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की सुपरहिट हिट फिल्म पठान के पहले दिन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि, ये फिल्म 50 करोड़ की लागत से बनी फिल्म है, जिसने अपनी रिकॉर्डतोड़ कमाई से एक दिन में ही लागत वसूल ली।

इस फिल्म को छुट्टियों का काफी फायदा मिल रहा है। रविवार को स्त्री-2 दो सौ करोड़ तक पहुंच सकती है, इस तरह के अनुमान भी लग रहे हैं कि,फिल्म को रक्षा बंधन का भी फायदा मिल सकता है।

स्त्री का सीक्वल है स्त्री-2

आपकी जानकारी के लिए बता दें, स्त्री-2 साल 2018 में रिलीज हुई स्त्री का पार्ट-2 है। पहले पार्ट में भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। फिल्म की सफलता को देखते हुए अब इसका पार्ट-2 लाया गया है। इस सीक्वल में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव , तमन्ना भाटिया , विजय राज, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे बड़े नाम हैं। इन सभी की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है।स्त्री-2 एक हॉरर फिल्म है, जिसमें भूत के साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026