---Advertisement---

Stree 2 Song: ‘आज की रात…’ सावन में ग्रीन रिवीलिंग ड्रेस में महफिल लूटती नजर आई तमन्ना भाटिया

Stree 2 Song: फिल्म के गाने को सुनने के बाद फैंस हुए फिदा, तमन्ना भाटिया के अंदाज की जितनी तारीफ की जाए वह है कम, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 24, 2024 7:00 अपराह्न

Stree 2 Song
Follow Us
---Advertisement---

Stree 2 Song:स्त्री 2‘ की अनाउंसमेंट जब से हुई है सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। वहीं इस सब के बीच फिल्म का गाना ‘आज की रात’ जारी किया गया है जिसे देखने के बाद आप एक्साइटेड हो जाएंगे। इस गाने में तमन्ना भाटिया का यह अंदाज आपने आज तक कभी नहीं देखा होगा। यही वजह है कि तमन्ना के फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है की तमन्ना की खूबसूरती उनके फैंस को दीवाना बना देने के लिए काफी है।

देख आंहे भरने लगे फैंस

जहां तक ‘आज की रात’ गाने की बात करें तो इसमें तमन्ना भाटिया के डांस और उनके किलर एक्सप्रेशन का वाकई कोई जवाब नहीं है। वह अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती हुई नजर आई और देखने वालों की बोलती बंद हो गई। खासियत की बात करें तो इसे मधुवंती बागची, दिव्या कुमार सचिन जिगर ने अपनी आवाज दी है वही इस गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं तो म्यूजिक कंपोजर सचिन जिगर हैं।

तमन्ना की खूबसूरती का नहीं है जवाब

गाने के लिरिक्स से लेकर तमन्ना भाटिया के एक्सप्रेशन इस गाने को मस्ट वॉच बना देने के लिए काफी है और यही वजह है कि सिर्फ 3 मिनट 2 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस दिल हारने पर मजबूर हो गए हैं। सावन की शुरुआत और ग्रीन रिवीलिंग ड्रेस में तमन्ना भाटिया को देख आप उनसे नजरे नहीं हटा पाएंगे। कुछ ही देर में इस गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग दिल हारने पर मजबूर हो गए हैं।

15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली स्त्री 2 में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026