---Advertisement---

‘वेदा’ से आगे निकली अक्षय की फिल्म क्या कर पाई कमाल? जानिए श्रद्धा-राजकुमार का हाल

Stree 2 vs Khel Khel Mein Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' का क्या है सिनेमाघर में हाल? क्या 'स्त्री 2' के आसपास भी पहुंच सकी यह कॉमेडी फिल्म? आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2024 10:42 पूर्वाह्न

Stree 2 vs Khel Khel Mein Box Office Collection Day 3
Follow Us
---Advertisement---

Stree 2 vs Khel Khel Mein Box Office Collection Day 3: श्रद्धा कपूर की फिल्म जहां एक तरफ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं दूसरी अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल-खेल में’ भी काफी चर्चा में है क्योंकि एक ही दिन पर तीन फिल्मों की भिड़ंत सिनेमाघरों में देखने के बाद फैंस भी कंफ्यूज हो गए कि आखिर कौन सी फिल्म देखने की प्लानिंग करें और यही वजह है कि फिल्मों की कमाई पर असर देखने को मिला। जहां सिनेमाघरों में फैंस ‘स्त्री 2’ को लेकर काफी क्रेज दिखाते हुए नजर आए हैं और यही वजह है कि साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनने के बाद कमाई के मामले में यह राज कर रही है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कलेक्शन के मामले में कितने पीछे हैं अक्षय कुमार।

अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई

वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार और वाणी कपूर की फिल्म ‘खेल खेल में’ की बात करें तो शानदार कॉमेडी ड्रामा होने के बावजूद फिल्म को उस कदर प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म ने 2.8 करोड़ की कमाई की है और इसके साथ ही बड़ी मुश्किल से फिल्म 10 करोड़ कमाई करने में कामयाब रही वह भी तीन दिन में। एक जबरदस्त एंटरटेनमेंट और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने भले ही जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ जिसकी तीसरे दिन की कमाई 2.4 करोड़ है को मात दे दी हो लेकिन ‘स्त्री 2’ तक पहुंचना लगभग असंभव है। फिलहाल रक्षाबंधन का इंतजार है क्योंकि इस दिन बड़ी तादाद में दर्शकों का जवाब सिनेमाघरों में देखने को मिल सकता है।

‘स्त्री 2’ की तीसरे दिन की कमाई हैरान करने वाली

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘स्त्री 2’ की बात करें तो यह महज 3 दिन में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने करीब 135 करोड़ की कमाई की है। 51.8 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद शुक्रवार को फिल्म की 31.4 करोड़ की कमाई हुई। वहीं शनिवार यानी तीसरे दिन 44 करोड़। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इसके साथ ही फिल्म ने एक और रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। ओपनिंग डे पर कल्कि 2898 AD से भी ज्यादा कमाई कर ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक छाप छोड़ी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026