---Advertisement---

Suhana Khan और Khushi Kapoor को भारी पड़ा लोगों को खाना खिलाना! जानिए क्यों उड़ी ‘द आर्चिज’ टीम की खिल्ली

Suhana Khan and Khushi Kapoor: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वह बहुत जल्द से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है लेकिन इस सबके बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस दौरान सुहाना ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 16, 2023 5:06 अपराह्न

suhana khan khushi kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan and Khushi Kapoor: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वह बहुत जल्द से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है लेकिन इस सबके बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस दौरान सुहाना अकेले नहीं बल्कि ‘द आर्चीज‘ टीम के साथ नजर आई है। वह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लोगों को खाना खिलाती हुई दिखी है। वालंटियर के रूप में सुहाना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। जहां कुछ लोग वीडियो को देखकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ मजाक उड़ाते हुए भी नजर आए हैं।

इस रेस्टोरेंट में खाना खिलाने पहुंचे स्टार किड्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहीर आहूज, युवराज मेंडा और ख़ुशी कपूर द बॉम्बे कैंटीन में पहुंचे हैं। वे वहां मौजूद गेस्ट को खाना खिला रहे हैं। इस दौरान सुहाना व्हाइट एथनिक ड्रेस में नजर आई वहीं खुशी कपूर पिंक सूट में दिखाई दे रही हैं। कहने में दो राय नहीं है कि ये हसीनाएं अपनी खूबसूरती से तो राज कर गई लेकिन खाना खिलाने की वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है। जी हां, लोगों को तो मौका चाहिए और उन्होंने इन हसीनाओं को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ट्रोलर्स ले रहे जमकर चुटकी

वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि जहां गरीब भूखे हैं उन्हें खाना खिलाना चाहिए और ये महंगे रेस्टोरेंट में खाना खिलाने पहुंचे हैं। वहीं एक और यूजर का कहना है यह सब फिल्म के लिए किया जा रहा है। एक और यूजर का कहना है कि कुछ भी कर लो फिल्म तो नहीं चलेगी नेपोटिज्म का सिर्फ असर है। एक और यूजर ने मजे लेते हुए कहा, “अंबानी के पोते की शादी में खाना खिलाने की प्रेक्टिस कर रहे हैं ये।”

फैंस कर रहे हैं स्टार किड्स की तारीफ

यहां तक कि रेस्टोरेंट के ऑफिशल इंस्टाग्राम चैनल से भी सुहाना की तस्वीरें शेयर की गई है और फिलहाल यह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। फैंस स्टार किड्स के डाउन टू अर्थ बिहेवियर को काफी पसंद कर रहे हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। बता दें कि जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म कॉमिक बुक पर आधारित है। फिल्म 24 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026