---Advertisement---

Suhana Khan: पिता शाहरुख खान के लेवल की एक्टिंग बेटी सुहाना ने कहां से सीखी? जाने किंग फिल्म में क्या होगा रोल?

Suhana Khan: 22 मई 2026 को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपना 26वां बर्थ डे मना रही है। बहुत जल्द सुहाना बिग बजट फिल्म 'किंग' में अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 22, 2026 10:48 पूर्वाह्न | Updated: मई 22, 2026 2:46 अपराह्न

Suhana Khan
Follow Us
---Advertisement---

Suhana Khan: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान 22 मई को अपना 26 वां जन्मदिन मना रही है। सुहाना बहुत जल्द अपने पिता के साथ बिग स्क्रीन पर ‘किंग’ फिल्म के जरिए नजर आए आएंगी। खबरों की मानें तो शाहरुख खान के करियर की ये सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। ऐसे में लोग ये जानने और देखने के लिए काफी उत्सुक है कि,  आखिर सुहाना खान ने अपने पिता की तरह कहां से एक्टिंग सीखी है या फिर उन्हें ये विरासत में मिली है। आज हम आपको सुहाना खान बॉलीवुड में आने से पहले क्या करती थी?  और उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई कहां से की है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Suhana Khan ने कहां से सीखी एक्टिंग

बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की लाडली ने मुकेश अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से शुरुआती पढ़ाई की है। खबरों की माने तो यहां पर सुहाना फुटबॉल टीम की कप्तान थी। उन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई आर्डिंगली कॉलेज इंग्लैंड से की है। वहीं, एक्टिंग के लिए उन्होंने स्पेशल ट्रेनिंग टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ली है। इसके बाद एक्ट्रेस ने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अब वो अपने पिता  की फिल्म किंग के लिए काम कर रही हैं। किंग फिल्म को 24 दिसंबर 2026 को रिलीज करने की खबरें चल रही हैं।

किंग फिल्म का बजट और स्टारकास्ट

किंग फिल्म में सुहाना खान डॉन बने शाहरुख खान से ट्रेनिंग लेती दिखेंगी। ये एक एक्शन-थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में एक्शन करने के लिए सुहाना खान ने स्पेशल ट्रेनिंग ली है। फ्लेक्सिबल दिखने के लिए उन्होंने जिम में खूब पसीना बहाया है। खबरों की मानें तो सुहाना अपने पिता के साथ सेट पर घंटों रिहर्सल करती थी। किंग फिल्म को सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है। इसका बजट 400 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा ।  इसमें शाहरुख खान, सुहाना खान सहित दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन , जैक श्रॉफ, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला जैसे बड़े कलाकार है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026