---Advertisement---

पिता की दूसरी शादी में मस्ती करती नजर आई Sumbul Touqeer Khan, वेडिंग फोटोज में देखें जश्न की झलकियां

Sumbul Touqeer Khan: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 फेम सुंबुल तौकीर खान पिछले कुछ दिनों से अपने पिता की शादी को लेकर काफी चर्चा में है। 19 साल की अभिनेत्री पिता की दूसरी शादी करवाने को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही थी। वहीं अब इमली फेम ने पिता की दूसरी शादी से कुछ तस्वीरें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 20, 2023 11:06 पूर्वाह्न

Sumbul Touqeer Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sumbul Touqeer Khan: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 फेम सुंबुल तौकीर खान पिछले कुछ दिनों से अपने पिता की शादी को लेकर काफी चर्चा में है। 19 साल की अभिनेत्री पिता की दूसरी शादी करवाने को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही थी। वहीं अब इमली फेम ने पिता की दूसरी शादी से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में है। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि सुंबुल तौकीर अपनी मां की झलक नहीं दिखाई है लेकिन फोटोज में वह अपने पिता और बहन के साथ खूब पोज दे रही हैं। आइए देखते हैं ये फोटोज।

फोटोज में मस्ती करती दिखीं सुंबुल

इन अनसीन फोटोज में आप देख सकते हैं कि सुंबुल एक तस्वीर में अपने पिता के साथ नमाज पढ़ रही है तो दूसरी फोटो में अपनी बहन के साथ पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों की बात करें तो सुंबुल स्काई ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही है जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज का पेयर किया है। मिनिमम मेकअप में सुंबुल काफी खूबसूरत नजर आ रही है। एक और तस्वीर की बात करें तो वह मेहंदी को फ्लाउंट करती हुई नजर आई। फोटो में वह अपने पिता के साथ नमाज अदा कर रही है। सोशल मीडिया पर फ़िलहाल यह तस्वीरें काफी चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

निकोलस की है दूसरी शादी

गौरतलब है कि बिग बॉस 16 से सुंबुल को खास पहचान मिली है और इस शो में वह काफी चर्चा में रही। उनके पिता की बात करें तो उन्होंने निकोलस से दूसरी शादी की है। बिग बॉस के समय समय तौकीर खान काफी चर्चा में आए थे। मिली जानकारी के मुताबिक तौकीर खान की शादी निकोलस से हो रही है और यह दोनों की दूसरी शादी है। निकोलस की पहली शादी से एक बेटी भी है। ऐसे में सुंबुल अपनी बहन और मां की के लिए काफी खुश है।

दूसरी शादी के लिए मुश्किल से माने तौकीर

एक इंटरव्यू में सुंबुल ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि उनकी मां के साथ उन्हें एक बहन भी मिली है। सुंबुल तौकीर खान अपने पिता को शादी के लिए राजी करवाने में काफी मेहनत की है। इससे पहले उनके पिता शादी करने के लिए तैयार नहीं थे लेकिन घरवालों की जबरदस्ती के बाद शादी के लिए तैयार हुए। फोटोज में सुंबुल काफी खुश नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026