---Advertisement---

Gadar 2 के बाद क्या इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सिक्वल में दिखेंगे Sunny Deol! अटकलों के बीच खुद ही बता दी सच्चाई

Sunny Deol: सनी देओल फिलहाल अपनी सीक्वल फिल्म गदर 2 को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सिक्वल में एक बार फिर सनी और अमीषा पटेल की जोड़ी तहलका मचा रही है लेकिन इस सब के बीच सनी की एक और फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें लगातार चर्चा में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2023 4:30 अपराह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: सनी देओल फिलहाल अपनी सीक्वल फिल्म गदर 2 को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सिक्वल में एक बार फिर सनी और अमीषा पटेल की जोड़ी तहलका मचा रही है लेकिन इस सब के बीच सनी की एक और फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें लगातार चर्चा में है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 26 साल पुरानी ‘बॉर्डर’ की जिसको लेकर कई खबरें लगातार वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की तैयारियां पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द ऑफिशल अनाउंसमेंट करते हुए नजर आएंगे। इन खबरों के बीच सनी देओल ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

आखिर क्या है ‘बॉर्डर 2’ की सच्चाई

जहां सोशल मीडिया पर ‘बॉर्डर 2’ को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। वहीं सनी देओल इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्टोरी में लिखा, “कुछ खबरें आ रही है कि मैंने फिल्में साइन की है। ऐसे में मैं बताना चाहता हूं कि अभी मैं केवल गदर 2 और उससे मिल रहे प्यार पर ध्यान देना चाहता हूं। मैंने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि सही वक्त आने पर मैं कुछ स्पेशल घोषणा करूंगा। तब तक आप लोग सिर्फ गदर 2 और तारा सिंह पर अपना प्यार बरसाते रहे। गदर 2।”

‘बॉर्डर 2’ ने कमाई के मामले में तोड़े थे कई रिकॉर्ड

बता दे कि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने माइलस्टोन साबित किया है। 9 दिनों में हुई कमाई की बात करें तो आंकड़े वाकई चौंकाने वाली है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तक 362 करोड रुपए की कमाई कर चुकी है। वहीं बॉर्डर 2 की बात करें तो साल 1997 में इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी मुख्य किरदार में नजर आए थे अब ऐसे में देखना होगा कि क्या वाकई इस फिल्म के सीक्वल में एक बार फिर सनी देओल नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026