---Advertisement---

शाहरुख संग हुई लड़ाई को Sunny Deol ने बताया ‘बचपना’, सालों बाद किया बड़ा खुलासा

Sunny Deol: सनी देओल हाल ही में शाहरुख खान के साथ हुई अपनी कंट्रोवर्सी को लेकर सालों बाद बात करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अब वह वक्त बीत चुका है और हम आगे बढ़ चुके हैं। निश्चित तौर पर वह बचपना था जो अब हमें एहसास है लेकिन अब हम दोनों के बीच रिश्ता अच्छा हो गया है। हम एक दूसरे से बातचीत करने लगे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2023 11:53 पूर्वाह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: सनी देओल फिलहाल अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह बात सच है की एक्टिंग में उनका कोई जवाब नहीं है लेकिन वह अपने गुस्से की वजह से भी काफी मशहूर हैं। डर की शूटिंग के दौरान सनी का शाहरुख खान और यश चोपड़ा से हुई कंट्रोवर्सी आज भी सुर्खियों में है। इस वजह से शाहरुख और सनी देओल के बीच लंबे समय तक बातचीत नहीं हुई थी लेकिन अब इस विवाद को लेकर सनी देओल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस विवाद को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

सनी देओल ने कहीं ये बात

रिपोर्ट के मुताबिक ‘आप की अदालत’ में सनी देओल ने कहा कि उनके संघर्ष के दिन काफी अलग थे लेकिन आज यह समझ आ गया है कि वे चीजें नहीं होनी चाहिए थी। यह निश्चित तौर पर ‘बचपना’ था। सनी ने आगे कहा कि वह और शाहरुख खान उस विवाद से आगे बढ़ चुके हैं और वे कई अवसरों पर एक साथ मिलते हैं और हम दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी है। एक्टर ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि शाहरुख खान हाल ही में उनकी फिल्म गदर 2 देखे थे इस दौरान वह अपनी फैमिली के साथ फिल्म को एंजॉय किया। बाद में फोन भी किया।” सनी देओल ने कहा, “सब बहुत बढ़िया है।”

अब कैसा शाहरुख संग सनी का रिश्ता

इस दौरान सनी देओल ने यह तो बता दिया कि अब शाहरुख खान के साथ उनका रिश्ता काफी सही हो गया है।वे आपसी अनबन को भूलकर आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि “एक समय आने पर लोग अतीत में हुई चीजों को भूल जाते हैं और ऐसा ही हमारे साथ भी हुआ है। कुछ समय के बाद हमें यह पता चल जाता है कि वह जो हुआ था वह सब बचपना था और वह नहीं होनी चाहिए थी।

खुद को पार्टी से दूर रखते हैं सनी

वहीं ‘आप की अदालत’ के दौरान सनी देओल ने इस बात का भी खुलासा किया कि “वह एक पार्टी पर्सन नहीं है। वह रात को जल्द सोने वाले और सुबह जल्द उठने वाले इंसान हैं। ऐसा नहीं है कि वह लोगों से ज्यादा बोलते मिलते नहीं है लेकिन पार्टियों में नहीं जाना पसंद करते हैं। सनी देओल के अनुसार पार्टी करने में कुछ गलत नहीं है पर वहां दारू पीनी पड़ती है और जो मेरे लिए नहीं है। मैं वैसा इंसान नहीं हूं। पीने के बाद इंसान अपने सेंस में नहीं रहता है और वह जो भी बातें करता है वह सेंसिबल नहीं होता है इसलिए मैं किनारा बनाना ज्यादा बेहतर समझता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4

जून 9, 2026

Batwara 1947

जून 9, 2026

Manjari Fadnis

जून 9, 2026

Kangana Ranaut

जून 9, 2026

Esha Deol

जून 9, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Vs Bandar Box Office Collection Day 4

जून 9, 2026