---Advertisement---

‘समय कैसे बदलता…’ Don 3 डायरेक्टर के साथ Sunny Deol ने मिलाया हाथ, बिग बजट एक्शन थ्रिलर को लेकर फैंस हुए बेताब

Sunny Deol: सनी देओल बहुत जल्द एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि यह बिग बजट एक्शन थ्रिलर फरहान अख्तर की खास फिल्मों में से एक होने वाली है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2025 1:49 अपराह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: जाट, गदर 2 जैसी फिल्मों से अपनी धाकड़ कमबैक कर चुके सनी देओल के फैंस उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें कोई शक नहीं है। इस सबके बीच उनके एक और प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बहुत जल्द Border 2 में दिखाई देने वाले Sunny Deol को लेकर पिंकविला रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सनी अब एक्सेल इंटरटेनमेंट के साथ पहली बार बिग बजट फिल्म करने के लिए तैयार है। इसमें डॉन 3 के डायरेक्टर फरहान अख्तर की खास भूमिका होने वाली है। यह खबर जानने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए तो वहीं एक यूजर ने सनी देओल के कमबैक की तारीफ की है।

Don 3 डायरेक्टर फरहान अख्तर के साथ Sunny Deol का कोलैबरेशन

पिंकविला रिपोर्ट में यह कहा गया है कि एक्सेल इंटरटेनमेंट के साथ बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म पर काम करने के लिए सनी देओल तैयार है जो बालाजी के निर्देशन में पहले फिल्म होगी। अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में सहायक और सहयोगी के तौर पर काम किया है। Sunny Deol को स्क्रिप्ट पसंद आ गई है और सूत्रों की माने तो वह फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ इस फिल्म पर काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड है।

इस प्रोजेक्ट को लेकर तैयार हैं सनी देओल

Sunny Deol फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ जिस फिल्म पर काम कर रहे हैं वह दिसंबर में फ्लोर पर आने वाली है। बड़े पर्दे पर रिलीज करने को लेकर इसके हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं सनी देओल की फिल्म को लेकर यह भी कहा गया है कि यह एक बड़ी फीचर फिल्म है जिसमें Sunny Deol एक ऐसे अवतार में है जिसे दर्शक देखना काफी पसंद करेंगे। इस एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ कोलैबोरेशन को काफी खास बताया जा रहा है।

सनी देओल के कमबैक की फैंस ने की तारीफ

वहीं Sunny Deol को लेकर यह खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं और इस रिपोर्ट पर एक यूजर ने कहा समय कितना बदल जाता है कभी भुला दिया गया सितारा अब फिर से बड़े पर्दे की फिल्मों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन गया है। इस फिल्म के लिए फैंस सनी देओल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 10, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 7

अक्टूबर 9, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 63

अक्टूबर 9, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 15

अक्टूबर 9, 2026