---Advertisement---

सड़क पर नशे में धुत लड़खड़ाते दिखे Sunny Deol! सच्चाई जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Sunny Deol: सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह नशे में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस हैरान रह गए लेकिन इसकी सच्चाई जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। हालांकि कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 6, 2023 1:12 अपराह्न

SUNNY DEOL
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol: अभी हाल ही में ‘गदर 2‘ से अलग ही कामयाबी छूने वाले सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं। दरअसल इस वीडियो में सनी की हालत देख लोगों को अपनी आंखों को भरोसा नहीं हो रहा है। कहा जा रहा है कि नशे में धुत सनी खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं और ऐसे में वीडियो क्लिप वायरल होना तो लाजमी था। दरअसल इस वीडियो में सनी देओल नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। लोग उन्हें देखकर चौंक गए हैं। वीडियो को केआरके यानि कमाल राशिद खान ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया।

वीडियो में इस हाल में नजर आए सनी

इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर चौंक गए होंगे लेकिन इसकी सच्चाई जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। यह बात सच है कि सड़क पर नशे में घूमते हुए सनी दिख रहे हैं लेकिन इसकी सच्चाई काफी अलग है। केआरके ने जिस वीडियो को शेयर किया है। उसके कैप्शन में लिखा, “यह खतरनाक हो सकता है।” इसमें आप देख सकते हैं कि सनी देओल सड़क पर नशे में दिखाई दे रहे हैं। वहीं उन्हें लड़खड़ाते हुए देख एक ऑटो वाला उन्हें अपने ऑटो में बैठाता है और बात करने लगता है। इस दौरान सनी देओल मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो मुंबई के जुहू सर्कल इलाके का है।

क्या है इस वीडियो की सच्चाई

अगर इस वीडियो की सच्चाई की बात करें तो कहा जा रहा है कि यह किसी शूटिंग का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह किसी फिल्म की शूटिंग के लिए है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह किसी फिल्म के लिए हो सकता है। वहीं इससे पहले सनी देओल कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह नशे से दूर रहते हैं और शराब का सेवन नहीं करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल हाल ही में ‘गदर 2’ में नजर आए थे वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026