---Advertisement---

Sunny Leone: बिना पार्लर जाए सनी लियोन से लें खास मेकअप टिप्स, डिफरेंट लुक से मिलेगी सभी की अटेंशन

आज यहां बॉलिवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की लिपिस्टिक से लेकर हेयर स्टाइल तक हर एक मेकअप डीटेलिंग के बारे में यहां बताने जा रहे हैं.

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 18, 2023 8:55 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन अक्सर अपनी बॉल्ड अदाओं को लेकर काफी खबरों में रहती हैं मगर इन दिनों वो सोंग मेरा पिया घर आया 2.0 को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होने इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें अदाकारा मेकअप करवाती हुई दिख रहीं हैं. जो लोग मेकअप करते समय गलतियां कर देते हैं वो एक्ट्रेस सनी लियोन की इन टिप्स फॉलो कर सकते हैं. आज यहां लिपिस्टिक से लेकर हेयर स्टाइल तक हर एक मेकअप डीटेलिंग के बारे में यहां बताने जा रहे हैं.

वायरल हो रही है रील

बता दें कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जोकि अब तेजी से वायरल हो रही हैं. इसमें वो अपने मेकअप अर्टिस्टस् के साथ दिख रही हैं. अदाकारा ने ज्यादातर मेकअप पहले से किया हुआ है, जिसमें वो सभी का ध्यान खींच रही हैं.

फाउंडेशन और कंसीलर का सही अनुपात

कई लोग अपने मेकअप को नेचुरल दिखाना चाहते हैं तो बता दें कि इसके लिए सही अनुपात में कंसीलर और फाउंडेशना का इस्तेमाल करना जरूरी है. जैसा कि एक्ट्रेस ने वीडियो में किया हुआ है, इसमें वो काफी नेचुरल लुक के साथ दिख रही हैं. लाइट शेड उनकी खूबसूरती को और भी निखार रहा है.

काजल से करें आंखों को हाईलाइट

वीडियों में एक्ट्रेस ने आंखों को हाइलाइट करने के लिए काजल और लाइनर का इस्तेमाल किया है वहीं आइ लैशेस पर मस्कारे से अलग किया है. आंखों को सबसे अलग और खास दिखाने के लिए मेकअप के दौरान इन चीजों का जरूर ख्याल रखना चाहिए.

बिंदी लगा सकते हैं

अगर आप आदाकारा की तरह ट्रंडिशनल गेटअप दिखा रहे हैं तो उनकी तरह बिंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं. माथे पर सदी हुई छोटी सी बिंदी भी पूरे लुक को डिफरेंट बना सकती है. इसकी मदद से आप सभी की अटेंशन भी खींच सकते हैं.

लाइट लिपशेड से करें लुक पूरा

वीडियो में अदाकारा सनी लियोन अपने होटों पर काफी हल्के कलर की लिपिस्टिक का शेड लगवा रहीं हैं. लाइट मेकअप को पूरा करने के लिए आप भी हल्के लिप शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

हेयर स्टाइल

मेकअप से साथ अखिर में एक अच्छी हेयरस्टाइल का होना भी काफ जरूरी है, वीडियो में एक्ट्रेस बालों में वॉल्यूम लाने के लिए उन्हें कर्ल करवा रहीं हैं. हेयर स्टाइल के लिए बालों को खुला छोड़कर अपनी पसंद के मुताबिक ओपन या फिर क्लोज कर्ल्स बना सकते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment