---Advertisement---

अरमान मलिक ही नहीं इस यूट्यूबर ने भी रचाई है 2 शादी, जानिए Sunny Rajput की दिलचस्प कहानी

Sunny Rajput: दो शादी करने वाले अरमान मलिक फिलहाल फैंस के बीच काफी चर्चा में हैं लेकिन एक और यूट्यूबर है जो अपनी दो पत्नियों के साथ काफी खुश है। सनी राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपनी दोनों पत्नियों के साथ वीडियो आए दिन वीडियो भी शेयर करते हैं। ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2023 12:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sunny Rajput: पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक को आज पूरी दुनिया जानती है। यूट्यूबर अपनी दो पत्नियों और उनकी प्रेग्नेंसी की वजह से काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। अरमान हाल ही में अपने एक और बेटे का स्वागत किया लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक और यूट्यूबर हैं जो दो शादी को एन्जॉय कर रहे हैं। जी हां, आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इस शख्स का नाम सनी राजपूत है जो अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहता है। मिली जानकारी के मुताबिक सनी की दोनों पत्नियां साथ में बहन की तरह रहती है। यूट्यूबर ने खुद अपनी दोनों शादी और निजी जिंदगी को लेकर खुलासे किए हैं जिसके बाद सनी चर्चा में हैं।

इस वजह से यूट्यूबर ने रचाई पहली शादी

सनी राजपूत कॉलेज के दिनों में मानसी नाम की एक लड़की से प्यार करते थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन मानसी के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों ऐसे में शादी नहीं कर पाते हैं और सनी की शादी रूप नाम की लड़की से होती है। कुछ समय बाद सनी और रूप एक बेटी के पेरेंट्स बन जाते हैं। कपल ने बेटी का नाम आराध्या रखा लेकिन यूट्यूबर के दिल से मानसी के लिए प्यार कम नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: Birthday Special: ऐसे मौके जब Jaya Bachchan का पब्लिक में पारा हुआ हाई, कभी मीडिया तो कभी फैन को लगाई लताड़

प्यार को पाने के लिए सनी ने की दूसरी शादी

वहीं बाद में सनी ने अपने और मानसी के बारे में पहली पत्नी रूप से बताया और कहा कि वह आज भी प्यार करता था। ऐसे में रूप ने मानसी से शादी करने की सालाह दी। इस तरह सनी मानसी से शादी कर लेता है और वह दो पत्नियों का पति बन जाता है। यूट्यूबर की माने तो दोनों पत्नियां बहन की तरह प्यार से रहती हैं और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है। सनी आए दिन फैंस को अपने हैप्पी लाइफ की झलकियां भी शेयर करते हैं। सनी का कहना है कि उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है लेकिन वह अपनी जिंदगी से खुश हैं।

ये भी पढ़ें: IPL Viral Video: Brendon Mccullum ने आईपीएल के पहले सीजन में खेली थी आतिशी पारी, महज 23 गेंदों पर लगाए थे 118 रन

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026