---Advertisement---

Surinder Shinda Death: जिंदगी से जंग हार गए पंजाबी सिंगर, इन गानों की वजह से हमेशा रहेंगे जिंदा

Surinder Shinda Death: पंजाबी इंडस्ट्री से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके बाद फैंस पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि आज का दिन पंजाबी इंडस्ट्री के लिए किसी काले दिन से कम नहीं है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर सुरिंदर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2023 1:34 अपराह्न

Surinder Shinda
Follow Us
---Advertisement---

Surinder Shinda Death: पंजाबी इंडस्ट्री से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके बाद फैंस पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि आज का दिन पंजाबी इंडस्ट्री के लिए किसी काले दिन से कम नहीं है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। जी हां, यह मशहूर गायक अपनी गायकी के लिए जाने जाते थे लेकिन अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह करीब 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। अंत में वह इस दुनिया को छोड़ गए हैं।

करीब 20 दिनों तक रहे अस्पताल में भर्ती

64 साल की उम्र में इस तरह दुनिया को अलविदा कहना सुरिंदर के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। वह 26 जुलाई 2023 को लुधियाना के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली। मिली जानकारी के मुताबिक वह पिछले 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। रिपोर्ट की माने तो उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन वह अपनी जिंदगी की जंग को हार गए।

इन गानों की वजह से याद किए जाएंगे सुरिंदर

इससे पहले भी सुरिंदर शिंदा को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उनका निधन हो गया है। उस समय मनिंदर शिंदा यानी उनके बेटे ने इन खबरों को झूठी अफवाह बताते हुए कहा था कि उनके पिता ठीक हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है लेकिन अब वह वाकई इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। सुरिंदर ना सिर्फ गाय की बल्कि एक्टिंग में भी अपना दमखम दिखा चुके हैं। अगर उनके कुछ हिट गाने की बात करें तो उसमें ‘जट जियोना मोर’, ‘ट्रक बिलिया’ और ‘काहट सिंह दी मौत’ शामिल है। इन गानों की वजह से सुरिंदर ने फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई थी लेकिन अब उनकी गायकी को लोग हमेशा याद करते रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026