Taapsee Pannu: अस्सी फिल्म में एक बेबाक वकील की भूमिका में तापसी पन्नू की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। उनकी बुलंद आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है लेकिन इस सबके बीच रियल लाइफ में भी अपनी बेबाकी दिखाकर वह इंडियन सिनेमा के बारे में कुछ ऐसा कह जाती है जो चर्चा में है। दरअसल बॉलीवुड और टॉलीवुड कल्चर को लेकर बात करते हुए तापसी पन्नू ने कहा कि कैसे इंडस्ट्री में महिलाओं को सिर्फ फिल्म बिजनेस के लिए इस्तेमाल किया जाता है जहां सिर्फ शरीर के हिस्सों पर ध्यान होता है। इस दौरान वह बताती है कि कैसे कभी-कभी फिल्म मेकर्स पेडेड ब्रा पहनने के लिए महिलाओं को मजबूत करते हैं।
तापसी पन्नू ने बताया कैसे बॉलीवुड और टॉलीवुड का कल्चर
Taapsee Pannu About Darker Side of Bollywood & Tollywood
Taapsee Pannu, who has worked in many different film industries like Telugu and Hindi, recently shared some honest thoughts about how actresses are treated on screen. In a new interview about her movie Assi, she talked… pic.twitter.com/rguLiowkFK
— Let’s X OTT GLOBAL (@LetsXOtt) February 22, 2026
यह सच है कि तापसी पन्नू बॉलीवुड से लेकर कई साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस पर बेबाक होकर टिप्पणी की कि कैसे हीरोइंस के साथ बर्ताव किया जाता है। वह कहती है कि कैसे अलग-अलग क्षेत्र में महिलाओं के शरीर के अलग-अलग हिस्से पर ध्यान दिया जाता है। बॉलीवुड इस दौरान क्लीवेज पर फोकस किया जाता है तो वहीं टॉलीवुड में नाभि और कमर दिखाने का ट्रेंड है। ऐसे में इस बारे में बात करते वह कहती हैं कि कभी-कभी एक्ट्रेस को फिल्म मेकर्स जबरदस्ती ब्रा पहनने के लिए कहते हैं।
Taapsee Pannu ने ब्रा पहनने के लिए दिया जाता दवाब
इतने पर ही अस्सी एक्ट्रेस नहीं रुकती है और तापसी पन्नू कहती हैं कि “कैसे कभी-कभी फिल्म सेट पर अनकंफरटेबल मोमेंट्स देखने पड़ते हैं।” इस दौरान कहती हैं कि सीन के बीच में पेडेड ब्रा पहनने का दवाब डाला जाता है जो काफी शर्मनाक होता है। वहां बैठे पुरुष इसका इंतजार कर रहे होते है जब एक्ट्रेस अपने कपड़े बदल कर आए। वहीं इस दौरान अस्सी एक्ट्रेस तापसी पन्नू यह भी कहती है कि फिल्म बिजनेस में महिलाओ का किरदार कैसे बदल गया है।
तापसी पन्नू ने जो कहा वह निश्चित तौर पर शॉकिंग है। फिलहाल एक्ट्रेस अस्सी फिल्म को लेकर चर्चा में है जो एक रेप पीड़िता की कहानी है।
