---Advertisement---

लग्ज़री गाड़ी ख़रीदकर Taapsee Pannu ने की गणेश चतुर्थी की शुरुआत, इन ज़बरदस्त फ़ीचर्स से लैस है कार 

Taapsee Pannu ने हाल ही में गणेश चतुर्थी से पहले सिल्वर रंग की Mercedes-Maybach GLS 600 ख़रीदी है। इस लग्ज़री कार की क़ीमत करोड़ो में बताई जा रही है। वहीं इसके फ़ीचर्स भी लाजवाब हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 19, 2023 12:47 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने दमदार अभिनय से लाखों लोगों को अपना फ़ैन बनाया है। अभिनेत्री ने अपने टैलेंट के दम पर आज बॉलीवुड में बड़ा मुक़ाम हासिल किया है। इसी बीच तापसी ने अब एक बड़ी खबर का ऐलान किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह एक नई मर्सिडीज़-मेबैक के आगे पोज़ करती दिख रही हैं जिसे उन्होंने हाल ही में ख़रीदा है। 

Taapsee Pannu ने ख़रीदी Mercedes-Maybach 

दरअसल हाल ही में Mercedes-Benz Landmark Cars ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में Taapsee Pannu एक बड़े लाल रिबन लगी सिल्वर रंग की Mercedes-Maybach GLS 600 के आगे ख़ुशी से पोज़ देतीं नजर आ रही हैं। वहीं इस गाड़ी की क़ीमत 2.92 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फ़ीचर्स की बात करें तो इस लग्ज़री गाड़ी में 4.0 लीटर का V8 इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी है। वहीं इसका इंजन 550 एचपी की पावर और 730 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। तापसी से पहले Rakul Preet Singh ने भी Mercedes-Maybach GLS 600 ख़रीदी थी। उस दौरान उनकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुई थीं।

इन फ़िल्मों में धमाल मचाती दिखेंगी Taapsee Pannu

आपको बता दें कि Taapsee Pannu अब जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नज़र आने वाली हैं। सबसे पहले वो Shah Rukh Khan की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘Dunki’ में दिखेंगी। यह फ़िल्म इस साल के अंत में रिलीज़ होगी। इसके बाद उनकी फ़िल्म ‘वो लड़की है कहां’ भी जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। ऐसे क़यास लगाए जा रहे हैं कि यह फ़िल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज़ हो सकती है। इसके साथ ही अभिनेत्री के पास अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘दो बारा’ भी है। इस फ़िल्म के भी इसी साल रिलीज़ होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026