---Advertisement---

Tailor Swift Travis Kelce की शादी से पहले जानें कौन है ज्यादा रईस, नेट वर्थ में उछाल के बीच बने दूसरे सबसे बड़े अमीर सेलेब्रिटी कपल

Tailor Swift Travis Kelce: टेलर स्विफ्ट ट्रैविस केल्से के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन क्या आपको पता है कि रईसी के मामले में इस सेलिब्रिटी कपल का कोई जवाब नहीं है। यहां जाने आखिर कितनी है नेट वर्थ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 27, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Tailor Swift Travis Kelce
Follow Us
---Advertisement---

Tailor Swift Travis Kelce: अमेरिकी पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्से की शादी की तारीख सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। निश्चित तौर पर इस ग्लोबल वीआईपी शादी को लेकर चर्चाओं की शुरुआत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि फेमस कपल 2026 में शादी कर हमेशा के लिए एक हो सकते हैं। वहीं इस सबके बीच एक और खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि शादी से पहले टेलर स्विफ्ट ट्रैविस केल्से की नेट वर्थ में जबरदस्त उछाल सामने आया है जिसके बाद वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर सेलिब्रिटी कपल बन गए हैं।

Tailor Swift Travis Kelce को रईसी में कौन दे रहा मात

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि “जे-ज़ी” कार्टर और बेयोंसे नोल्स-कार्टर सबसे अमीर सेलेब्रिटी कपल हैं। कहा जा रहा है कि कार्टर-नोल्स की कुल संपत्ति $3.5 बिलियन है। हालांकि यहां स्विफ्ट और केल्से की नेट वर्थ भले ही कम हो लेकिन दूसरा सबसे बड़े अमीर सेलिब्रिटी कपल के तौर पर उनका नाम सामने आ रहा है। जहां कहा जा रहा है कि कुल संपत्ति $2.2 बिलियन है। शादी से पहले दूसरे सबसे बड़े सेलिब्रिटी कपल के तौर पर शुमार हो चुके टेलर स्विफ्ट ट्रैविस केल्से की रईसी दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

टेलर स्विफ्ट ट्रैविस केल्से के बीच कौन है ज्यादा अमीर

इसके साथ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि ट्रेलर स्विफ्ट ने लगभग एक साल पहले अपने करियर में 95.5 बिलियन Spotify स्ट्रीम से $365 मिलियन कमाए थे। फाइनेंशियल न्यूज़ सर्विस ब्लूमबर्ग के मुताबिक स्विफ्ट-केल्से कपल की कुल नेट वर्थ में पॉप स्टार का ज़्यादा हिस्सा है। टेलर स्विफ्ट की $2.1 बिलियन की नेट वर्थ है। द स्ट्रीट की रिपोर्ट के मुताबिक केल्से की नेट वर्थ अब $90 मिलियन है। यहां टेलर स्विफ्ट की संपत्ति बहुत ज्यादा है लेकिन अगर कपल की पूरी नेट वर्थ देखी जाए तो रईसी के मामले में यह दुनिया भर के अमीर सेलेब्स के बीच टॉप पर बने हुए हैं।

कब हो रही है टेलर स्विफ्ट ट्रैविस केल्से की शादी

टेलर स्विफ्ट ट्रैविस केल्से की शादी को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार चर्चा बनी हुई है। वहीं इस सब के बीच अब खबर है कि 13 जून 2026 को अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित द ओसियन हाउस में शादी करने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyanka Chopra

फ़रवरी 27, 2026

Ismail Darbar

फ़रवरी 27, 2026

Assi Box Office Collection Day 7

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 27, 2026

The Kerala Story 2

फ़रवरी 26, 2026