---Advertisement---

Tamannaah Bhatia को देख हद से गुजर गई फैंस की दीवानगी, सरेआम की ऐसी हरकत तो भीड़ रह गई हैरान

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में नजर आ चुकी तमन्ना भाटिया फिलहाल काफी सुर्खियों में है। वह बहुत जल्द रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर’ में नजर आने वाली है वहीं उनका आइटम सॉन्ग ‘कावाला’ काफी सुर्खियों में है। इस बीच तमन्ना भाटिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2023 10:20 पूर्वाह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में नजर आ चुकी तमन्ना भाटिया फिलहाल काफी सुर्खियों में है। वह बहुत जल्द रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर’ में नजर आने वाली है वहीं उनका आइटम सॉन्ग ‘कावाला’ काफी सुर्खियों में है। इस बीच तमन्ना भाटिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी कितनी फैन फॉलोइंग है। यह बात सच है कि तमन्ना को चाहने वालों की कमी नहीं है वहीं अब इस वीडियो में एक फैन सभी हदों को पार करते हुए नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

ट्रेडिशनल लुक से तमन्ना ने लूट ली लाइमलाइट

दरअसल हाल ही में तमन्ना केरल में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान वह अपने ट्रेडिशनल लुक से कहर बरपा रही थी। उन्होंने रेड और ग्रीन कलर की साड़ी को स्टाइल किया था वहीं इसके साथ उन्होंने अपने लुक को टेंपल गोल्डन ज्वैलरी से कंप्लीट किया। कहने में दो राय नहीं है कि वह बला की खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्हें देख लोगों की भीड़ जमा हो जाती है लेकिन इस बीच एक फैन ने हद ही पार कर दी।

फैन ने तोड़ दी सारी हदें

दरअसल उस फैन ने बेरियर्स को तोड़ते हुए तमन्ना से मिलने की कोशिश की जिसके बाद सिक्योरिटी उन्हें पीछे करने की कोशिश करती है लेकिन वह फिर भी जिद पर अड़ा रहता है। वहीं इस मामले को तमन्ना काफी शांति से हैंडल करती हैं और वह खास अंदाज में फैंस से मिलती है। फैंस से मुलाकात के दौरान तमन्ना उनसे हाथ मिलाती है और सेल्फी भी क्लिक करवाती हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सुर्खियों में बनी रहती है तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया की बात करें तो वह हाल ही में ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में नज़र आई थी जिसमें उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं तमन्ना ना सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि विजय वर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में है। तमन्ना अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए भरसक कोशिश करती हैं और कहना गलत नहीं होगा कि वह हर बार सफल होती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Himanshi Khurana

अगस्त 16, 2026

Vimal Elaichi Controversy

अगस्त 16, 2026

Saif Ali Khan

अगस्त 16, 2026

Govinda

अगस्त 16, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 2

अगस्त 16, 2026

Yash

अगस्त 16, 2026