---Advertisement---

‘जी करदा’ में टॉपलेस सीन और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ को लेकर Tamannaah Bhatia पर भड़के फैंस, जानें क्यों सुना रहे खरी खोटी

Tamannaah Bhatia: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काम कर चुकी तमन्ना भाटिया फिलहाल लोगों के बीच काफी चर्चा में है। तमन्ना के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। वह अपने निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में है। इस बीच हाल ही में अमेज़न प्राइम पर उनकी वेब सीरीज ‘जी करदा’ रिलीज हुई है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2023 1:22 अपराह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काम कर चुकी तमन्ना भाटिया फिलहाल लोगों के बीच काफी चर्चा में है। तमन्ना के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। वह अपने निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में है। इस बीच हाल ही में अमेज़न प्राइम पर उनकी वेब सीरीज ‘जी करदा’ रिलीज हुई है। सीरीज को फैंस से प्यार तो मिल रहा है लेकिन उनकी एक हरकत की वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें तमन्ना का अंदाज इस सीरीज में पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि तमन्ना की इस सीरीज में कुछ सींस ऐसे भी हैं जिससे वह अपने 18 साल पुराने परंपरा को तोड़ दी है।

टॉपलेस होना तमन्ना को पड़ा भारी

दरअसल तमन्ना अपने आईकॉनिक रोल के लिए जानी जाती थी। इस सीरीज में कुछ सींस ऐसे हैं जो काफी अलग है और इन्हीं में से है एक तमन्ना का टॉपलेस होना। दरअसल ‘जी करदा’ वेब सीरीज में एक सीन में तमन्ना टॉपलेस नजर आ रही है और सोशल मीडिया यूजर्स को यह बात पसंद नहीं आई है। उनका कहना है कि तमन्ना को इस तरह के सीन्स नहीं करनी चाहिए। इतना ही नहीं लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। पर्दे पर तमन्ना को इस तरह देखना लोगों को गंवारा नहीं लगा और उनका कहना है कि एक्ट्रेस अपनी मर्यादा को भूल रही है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को लोग उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ लेकर भी ट्रोल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मां बनने के लिए करीना से लेकर काजोल तक इन एक्‍ट्रेसेस को सहना पड़ा दर्द, कॉम्प्लिकेशन के बाद घर में गूंजी किलकारी

इस वजह से यूजर्स लगा रहे फटकार

https://twitter.com/ShinyGirl111/status/1669240641962885121?s=20

यूजर्स का कहना है कि करियर की दूसरी पारी में तमन्ना इस तरह के किरदार को निभा रही है यह उनके लिए शर्म की बात है। उनका कहना है कि तमन्ना को अपने संस्कार नहीं भूलना चाहिए। बाहुबली जैसी फिल्म में नजर आ चुकी एक्ट्रेस को इस तरह का किरदार निभाना वाकई काफी दुखद है। लोगों का कहना है कि तमन्ना को इस तरह देखना काफी दुखद है।

विजय वर्मा को लेकर तमन्ना का खुलासा

अगर तमन्ना भाटिया की बात करें तो हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि वह विजय वर्मा के साथ रिलेशनशिप में है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से इस बात का खुलासा कर दिया है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा के साथ तमन्ना भाटिया ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में नजर आने वाली है। तमन्ना की हाल ही में ‘जी करदा’ वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। वहीं उनकी पाइपलाइन में अभी कई प्रोजेक्ट है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026