---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: जिस सिनेमा ने बनाया सुपरस्टार उसी को बुरा क्यों कह रही एक्ट्रेस, खुलासे ने सोचने पर किया मजबूर

Tamannaah Bhatia: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने साउथ सिनेमा को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है। जिसके कारण हर तरफ सनसनी मच गई है। लोगों के गले से उनका खुलासा नहीं उतर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 24, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia:  तमन्ना भाटिया बॉलीवुड में अपने आइटम नंबर्स से तहलका मचा चुकी है। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती हर किसी को आकर्षित करती है। लेकिन क्या आपको पता है, जिस साल तमन्ना ने’चांद सा रोशन चेहरा’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसी 2005 के साल में उन्होंने ‘श्री’ और ‘केडी’ जैसी दो सुपरहिट साउथ फिल्में दी थीं। जिसके बाद वो फैंस के बीच काफी लोकप्रिए हो गई थी। एक्ट्रेस ने तमिल और तेलुगु फिल्मों में सबसे ज्यादा काम किया है। खबरों की मानें तो वो 80 से ज्यादा साउथ फिल्में कर चुकी हैं। उसके बाद वो ‘हिम्मतवाला’, ‘हमशकल्स’ और स्त्री 2 के आइटम गाने से हिट हुई। लेकिन अब उन्होंने साउथ सिनेमा को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जो किसी के गले नहीं उतर रहा है।

Tamannaah Bhatia ने साउथ सिनेमा  पर दिया चौंकाने वाला बयान

तमन्ना भाटिया ने अभी हालहि में ‘फोर्ब्स इंडिया’ को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि, साउथ सिनेमा के लोगों की नजरे घूरने वाली होती है। उनका महिलाओं को लेकर नजरिया अच्छा नहीं है। उन्होंने बताया कि, ये उनका पर्सनल अनुभव रहा है। वहां पर पुरुष प्रधान सोच है। वहां के लोगों का महिलाओं को लेकर नजरिया बहुत अच्छा नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने तो बॉलीवुड और साउथ के बीच तुलना भी कर दी है। तमन्ना भाटिया ने कहा कि, ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दो तरह के एक्टर्स होते हैं। जो लोग चीज़ों को ज़्यादा आर्टिस्टिक नज़रिए से देखते हैं, वे कुछ खास तरह के किरदारों के लिए ज़्यादा बेहतर होते हैं। हो सकता है कि वे हमेशा ग्लैमरस गाने और डांस वाले नंबर न करें। असल में हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री आपको दोनों में से कोई एक या दोनों ही करने का मौका देती है, और जो दोनों करते हैं, वे आख़िरकार सुपरस्टार बन जाते हैं।’

तमन्ना भाटिया का खुलासा चौंका रहा

तमन्ना भाटिया ने 15 साल की उम्र से साउथ सिनेमा में काम करना शुरु कर दिया था।  उन्हें पहचान ही यहां से मिली हैं। अब 36 की उम्र में एक्ट्रेस के द्वारा दिया जा रहा ये ब्यान लोगों के गले से नहीं उतर रहा है। क्योंकि जहां एक तरफ जाह्नवी कपूर और आलिया भट्ट जैसी बड़ी एक्ट्रेस साउथ सिनेमा में पैर जमाने का कोशिश कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ तमन्ना का ये बयान काफी सनसनी मचाए हुए है। फिलहाल एक्ट्रेस बहुत जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘वन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट’ बॉलीवुड फिल्म में नजर आ रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026