---Advertisement---

Tamannaah Bhatia बनेंगी 3 साल छोटे इस एक्टर की बीवी, वी. शांताराम से आईकोनिक किरदार ‘जयश्री’ को कहा ‘स्टार ऑफ इन एरा’

Tamannaah Bhatia: वी शांताराम से तमन्ना भाटिया का लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है जिसमें वह मशहूर एक्टर की बीवी के किरदार में नजर आने वाली है। आईकॉनिक लुक को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 9, 2025 2:14 अपराह्न

Tamannaah Bhatia
Follow Us
---Advertisement---

Tamannaah Bhatia: भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर वी शांताराम की बायोपिक से तमन्ना भट्ट का लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। यहां वह फिल्ममेकर की दूसरी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस जयश्री की भूमिका निभाने वाली है। फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए स्टार ऑफ एन एरा कहा गया है तो वहीं वी शांताराम से तमन्ना भाटिया सुर्खियों में आ गई है। क्या आपको पता है कि इससे पहले लीड एक्टर के तौर पर सिद्धांत चतुर्वेदी का लुक पहले ही खूब वायरल हुआ था जिसमें वह भारतीय सिनेमा को फिर से परिभाषित करने वाले रिबेल के तौर पर नजर आएंगे।

सपनों की तरफ उड़ान भरते हुए नजर आ रही Tamannaah Bhatia

तमन्ना भाटिया की जयश्री वाले अंदाज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “जयश्री स्टार ऑफ एन एरा।एक विरासत के पीछे की ताकत इतिहास में लौटता एक अध्याय बताया है।” जहां तमन्ना भाटिया लाइट पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही है। पांव में पायल और नंगे पैर उनकी झलक दिखाई गई है जो सपनों की तरफ उड़ान भरते हुए नजर आ रही है। फूलों का गजरा और उनका यह सिंपल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है जो फैंस को भी शानदार किरदार के लिए एक्साइटेड कर रहा है।

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तमन्ना भाटिया को देखना है दिलचस्प

सिध्दांत चतुर्वेदी के लुक को शेयर करते हुए वी शांताराम के मेकर्स ने लिखा था कि “भारतीय सिनेमा को फिर से परिभाषित करने वाले रिबेल वापस वही आ गए हैं जहां से वह शुरु हुए है बड़े पर्दे पर।” गौरतलब है कि सिद्धांत चतुर्वेदी की दूसरी बीवी यानी वी शांताराम की दूसरी पत्नी जयश्री के किरदार में तमन्ना भाटिया नजर आएंगी जो उनसे 3 साल बड़ी है। जहां 32 के सिद्धांत है तो 35 की तमन्ना भाटिया है लेकिन दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने फैंस के लिए खास होने वाला है।

रिपोर्ट की माने तो वी शांताराम की बायोपिक में लीजेंडरी फिल्ममेकर की जिंदगी को दिखाई जाएगी जिन्होंने भारतीय सिनेमा को रूप और दिशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दो आंखें बारह हाथ और झनक झनक पायल बाजे जैसे क्लासिक फिल्मों से उन्होंने इंडस्ट्री को एक नई पहचान बनाई जो अभिजीत शिरीष देशपांडे के निर्देशन में बनने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026