---Advertisement---

कैमरे पर रोने के बाद, अब Tanushree Dutta बॉलीवुड के किस गिरोह पर पागल करने का लगा रहीं आरोप ? क्यों की Sushant Singh Rajput से तुलना

Tanushree Dutta: बॉलीवुड पर आरोप लगाते हुए तनुश्री दत्ता में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था और अब इसके बीच एक बार फिर इंडस्ट्री को लेकर मुखर हुई। अपनी तुलना सुशांत सिंह राजपूत से की है। आइए जानते हैं खुलासे जो आपको हैरान कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2025 5:06 अपराह्न

Tanushree Dutta
Follow Us
---Advertisement---

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता का एक वीडियो बीते दिन सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी जहां वह रोती बिलखती हुई नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने यह आरोप लगाया था कि पिछले चार-पांच सालों से उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने हैरेसमेंट को लेकर तमाम तरह के आरोप लगाते हुए नजर आई थी। वहीं इस सब के बीच इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में Tanushree Dutta एक बार फिर मुखर होती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में एक खास गिरोह है जो उन्हें पागल करने की कोशिश में है और उन्होंने अपनी तुलना सुशांत सिंह राजपूत से की।

Sushant Singh Rajput से की Tanushree Dutta ने अपनी तुलना

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में तनुश्री दत्ता कहती है, “महादेव की कोई लीला थी और मैं रो रही थी यह सोचकर कि क्या हो रहा है। मेरी लाइफ में क्यों हो रहा है। मैंने पुलिस को बुलाया और पुलिस आई एक इनिशियल मुआयना करने के लिए मैंने उनको बोला कि ये सब घटनाएं घटी तो उन्होंने मेरे को बोला कि आप सीनियर ऑफिसर के साथ मिलकर पूरा डिटेल में बताइए। पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया गया मैं सोमवार में जाऊंगी। मेरे वकील साथ होंगे मैं अकेले नहीं जाना चाहती हूं। मैं हर एक छोटी बड़ी चीजों को लिखकर दूंगी। मुझे पागल करने की कोशिश हुई है जैसे सुशांत सिंह के साथ जिस तरह की चीज हुई। उनके करियर को बर्बाद किया गया।

प्रोजेक्ट्स छीनने को लेकर तनुश्री दत्ता ने लगाया आरोप

Tanushree Dutta ने आगे कहा कि “मेरे कई सारे प्रोजेक्ट एक लॉबी में काम कर रही थी। वहीं एक ग्रुप गिरोह काम कर रहा है बॉलीवुड में जो मेरे जितने प्रोजेक्ट है उसे खराब करने के लिए। मेरे एक फिल्म मेकर को भूटान भेज दिया गया जो मेरे साथ प्रोजेक्ट साइन करने वाले थे और ये सारे लोग मेरे पास पहले खुद ही आए। मेरे नाम पर फंडिंग हो रही थी प्रोजेक्ट वर्कआउट कर रहा था लेकिन यह पूरा ग्रुप एफर्ट कर रहा था कि मेरे सारे प्रोजेक्ट खराब हो जाए। फिर भी मैंने संयम नहीं खोया और मैं महादेव की मर्जी पर टिक गई। अगर कुछ नहीं हो रहा है तो कभी तो होगा।”

तनुश्री दत्ता बॉलीवुड को लेकर जिस तरह से आरोप लगाती हुई नजर आई वह जाहिर तौर पर hairaan कर देने के लिए काफी है

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026