---Advertisement---

क्या सुहाना और खुशी को कंपटीशन मानती हैं Tara Sutaria? ‘अपूर्वा’ एक्ट्रेस का जवाब जानकर आप भी रह जाएंगे शॉक्ड

Tara Sutaria: तारा सुतारिया हाल ही में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स के साथ कंपटीशन को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो अब लाइमलाइट में है। एक्ट्रेस ने हेटर्स की बोलती बंद कर दी और अपने जवाब से लोगों को चौंका दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 19, 2023 11:49 पूर्वाह्न

tara sutaria
Follow Us
---Advertisement---

Tara Sutaria: ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तारा सुतारिया को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि फैशन गेम और अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के बीच अपनी एक अलग छवि बनाई है और एक के बाद एक फिल्म देकर वह लाइमलाइट भी बटोर रही है। हाल ही में वह ‘अपूर्वा’ फिल्म में नजर आई थी जिसमें उनकी एक्टिंग को देख फैंस घायल हो गए थे। हालांकि लोग अब उनकी तुलना सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे बॉलीवुड स्टार किड्स से कर रहे हैं जिसको लेकर हाल ही में तारा ने चुप्पी तोड़ी है और लोगों की बोलती बंद कर दी।

स्टार किड्स के साथ कंपटीशन पर तारा ने तोड़ी चुप्पी

जब तारा सुतारिया से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स से कंपटीशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं इसे बिल्कुल भी कंपटीशन के रूप में नहीं देखती हूं। मैंने पहली फिल्म अनन्या पांडे के साथ की थी जो उस समय ही लॉन्च हुई थी। मैं एक जुड़वा बहन के साथ बड़ी हुई हूं और जिसे लोग कंपटीशन कहते हैं वह मेरे लिए कंपटीशन नहीं है।” उनका कहना है कि एक्टिंग उनके लिए काफी अलग है। वह जो काम कर रही है उससे वह खुश है और यही उन्हें कंपटीशन जैसे शब्दों से नहीं जोड़ता है। इस बारे में तारा ने कहा, “मैं जो कुछ भी कर रही हूं उससे खुश हूं और कंफर्टेबल भी हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे क्या कर रहे हैं।”

नेगेटिविटी से दूर रहती हैं तारा

तारा सुतारिया ने आगे कहा कि “हर किसी का डायलॉग बोलने का अंदाज, एक्टिंग और डांस अलग-अलग होता है और हर किसी ने अपनी एक जगह बनाई है। इस इंडस्ट्री में काफी भीड़ है लेकिन मेरे लिए यहां कोई कंपटीशन नहीं है और ना ही मेरे अंदर कोई नेगेटिविटी आई है।” उन्होंने कहा कि “वह इस सबसे प्रभावित नहीं होती है और वह अपने काम को लेकर काफी खुश भी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया ने कहा है कि वह मजेदार रोमांटिक, हॉरर कॉमेडी फिल्मों में नजर आना चाहती हैं। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो कार्तिक आर्यन के साथ उनकी अगली फिल्म ‘आशिकी 3’हो सकती है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mayank Pawar Death

फ़रवरी 24, 2026

The 50

फ़रवरी 24, 2026

Akshay Kumar

फ़रवरी 24, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 24, 2026

Premand Maharaj

फ़रवरी 24, 2026

The Kerala Story 2

फ़रवरी 24, 2026