---Advertisement---

Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने पोस्ट किया डरावना लुक, कहा मुझे अपूर्वा पर सबसे ज्यादा गर्व है

Tara Sutaria: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने पोस्ट की नई फोटो, कहा कि यह मेरे लिए सबसे गर्व की बात है

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 28, 2023 7:10 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 29, 2023 12:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tara Sutaria: बॉलीवुड ब्यूटी क्वीन तारा सुतारिया लंबे समय से फैंस के बीच नहीं आई हैं। बता दें कि अब ऐक्ट्रेस अपनी फिल्म अपूर्वा के जरिए लोगों को एंटरटेन करने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की इस फिल्म का पहला पोस्टर आउट हुआ है। इस फिल्म का नाम अपूर्वा है, जोकि अगले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म अपूर्वा का पहला पोस्टर हुआ आउट

निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म अपूर्वा का पहला पोस्टर आउट हुआ है। बता दें कि फिल्म में तारा सुतारिया का रूप बेहद ही खूंखार नजर आ रहा है। पोस्ट पर धाक जमाए हुए एक्ट्रेस ने हाथ में द्रांति पकड़ी हुई है। जिस पर खून लगा हुआ है। उनकी आंखों में और चेहरे पर बदले की भावना साफ नजर आ रही है। तारा के इस लुक को देखकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

बता दें कि तारा के साथ इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि अपूर्वा का रोल बेहद खास है। इसे आप 15 नवंबर को disney+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे अपूर्वा पर सबसे ज्यादा गर्व है, क्योंकि मैंने फिल्म का हर शॉट खुद फिल्माया है। कोई बहाना नहीं। जब हमने फिल्मांकन किया था, तब से अधिक ताकत और शक्ति मैंने पहले कभी महसूस नहीं की थी।


इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे याद है कि मैंने कार्यक्रम के बीच में एक सप्ताह से अधिक समय तक नाहाया नहीं था। जिससे कि मैं उतनी ही भयानक लग रही थी और महसूस कर रही थी। मैं ऐसा ही करने वाली थी, मैं मिट्टी और राख में लोट गई (यह सच में मज़ेदार था) और मेरे बालों को कई हफ्तों तक ब्रश नहीं किया गया था! जब हमने पोस्टर शूट किया तो मैं कैसी दिख रही थी, इसकी एक छोटी सी झलक यहां शेयर कर रही हूं। इतने प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

अप्रैल 10, 2026

Monalisa

अप्रैल 10, 2026

Anurag Kashyap

अप्रैल 10, 2026

Kunal Kamra

अप्रैल 10, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 22

अप्रैल 10, 2026

Thalapathy Vijay

अप्रैल 10, 2026