---Advertisement---

Tejas: कंगना रनौत चला पाएगी भारत की पहली एयर एक्शन फिल्म से जादू! ओपनिंग डे पर क्या ’12वीं फेल’ को देगी मात!

Tejas: कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद लगातार सुर्खियों में है। '12वीं फेल' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराहट होने के बावजूद क्या एंटरटेनमेंट क्वीन अपना जादू दिखा पाएंगी। यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। वहीं फिल्म रिलीज के बाद फैंस के बीच कंगना चर्चा में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2023 3:35 अपराह्न

tejas
Follow Us
---Advertisement---

Tejas: कंगना रनौत पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म ‘तेजस’ को लेकर काफी चर्चा में है। भारत की पहली एक्शन फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसमें वह तेजस गिल के किरदार में नजर आ रही है। इंडियन एयर फोर्स में पायलट की भूमिका निभा रही कंगना को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में अब इंतजार खत्म हुआ।सिनेमाघर में कंगना की फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसे सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ लोगों को कंगना की फिल्म काफी पसंद आ रही है वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

ओपनिंग डे पर हो सकती है इतनी कमाई

फिल्म रिलीज के बाद ओपनिंग डे कलेक्शन पर लोगों की निगाहें हैं क्योंकि पिछले कुछ समय से कंगना बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाने में नाकामयाब रही है। ऐसे में यह फिल्म वाकई काफी खास होने वाली है और इससे कंगना ही नहीं उनके फैंस को भी उम्मीदें हैं। अगर इस बार वह कुछ कमाल नहीं कर पाती है तो यह उनके लिए झटके से कम नहीं है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है की ओपनिंग डे पर फिल्म 2 से 3 करोड़ की कमाई कर सकती है लेकिन वीकेंड पर शायद कमाई में उछाल दिखे।

12वीं फेल से टकरा रही है तेजस

चूंकि कंगना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की 12वीं फेल से टकरा रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों को देखने के लिए फैंस की अलग-अलग भीड़ जाएगी और यह कंगना की फिल्म को प्रभावित कर सकती है। अगर कमाई की बात करें तो दोनों ही फिल्मों पर इसका असर देखने को मिलेगा। दोनों फिल्म अलग-अलग प्लॉट से है और दोनों ही सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ऐसे में फैंस का किस फिल्म को प्यार मिलेगा या देखना दिलचस्प होने वाला है।

भारत की पहली एयर एक्शन फिल्म

सोशल मीडिया पर ‘तेजस’ की प्रतिक्रिया की बात करें तो कुछ लोगों को कंगना पायलट की भूमिका में काफी परफेक्ट नजर आ रही है। फैंस को कंगना की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। वहीं कुछ लोग कहानी को कमजोर बता रहे हैं। लोगों को इस फिल्म के कुछ डायलॉग काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं रिलीज से पहले फिल्म का डायलॉग ‘छोड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं काफी चर्चा में रही है। फिल्म की कहानी पूरी तरह से पायलट बनी कंगना यानी तेजस गिल के इर्द-गिर्द घूमती है। यह भारत की पहली एयर एक्शन फिल्म है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026