---Advertisement---

करण कुंद्रा संग शादी के मूड में नहीं है Tejasswi Prakash! नागिन एक्ट्रेस में रूमर्ड पर दिया करारा जवाब

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा वह नाम है जो बिग बॉस 15 के बाद लगातार याद जाते हैं। दोनों की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और ‘तेजरन’ को लोग किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। इस बीच दोनों की शादी को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित हैं और वे अपने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2023 3:58 अपराह्न

Tejasswi Prakash
Follow Us
---Advertisement---

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा वह नाम है जो बिग बॉस 15 के बाद लगातार याद जाते हैं। दोनों की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और ‘तेजरन’ को लोग किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। इस बीच दोनों की शादी को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित हैं और वे अपने फेवरेट स्टार कपल को साथ में शादी के बंधन में बनते हुए देखना चाहते हैं। वही करण कुंद्रा कई दफा अपनी शादी को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर कर चुके हैं लेकिन तेजस्वी की तरफ से ऐसा लग रहा है कि वह अभी शादी के लिए नहीं तैयार हैं। जी हां, हाल ही में वह करण संग अपनी शादी को लेकर बात करती हुई नजर आई।

तेजस्वी ने शादी को लेकर कहीं ये बात

दरअसल तेजस्वी से जब करण संग शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “हम दोनों एक दूसरे के साथ सेक्युर रिलेशनशिप में हैं और मुझे नहीं लगता है कि हमारे रिलेशनशिप को शादी के नाम की जरूरत है। करण को यह पता है कि मैं अभी उस मुकाम पर हूं जहां लोग जाना चाहते हैं। वहीं करण मुझे कभी भी शादी का दवाब नहीं देते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि हम दोनों सिक्योर रिलेशनशिप में हैं।”

घर खरीदने पर भी उठे थे सवाल

तेजस्वी यहीं नहीं रुकी और उन्होंने आगे कहा कि अभी हाल ही में यह खबर सामने आई थी मैंने और करण में एक साथ एक घर खरीदा है जबकि सच्चाई यह थी कि वह घर मैंने खरीदा था। मुझे उस समय ऐसा लग रहा था कि क्या आप जानते भी हैं कि मैं कौन हूं या मैं कितने समय से काम कर रही हूं। तेजस्वी का यह जवाब उन लोगों के लिए है जो आए दिन उन्हें लेकर बातें बनाते हुए नजर आते हैं।

अक्सर साथ में नजर आते हैं करण तेजस्वी

एक्ट्रेस ने अपने अंदाज से इस बात से मना कर गई कि वह और करण अभी शादी करने के मूड में है। गौरतलब है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिग बॉस के घर में मिले थे और घर में उनके रिलेशनशिप सवाल उठाया गया था लेकिन बाहर निकलने के बाद भी दोनों साथ हैं। अक्सर साथ में उन्हें स्पॉट किया जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026