---Advertisement---

Tejasswi Prakash को डायमंड रिंग पहनाकर करण कुंद्रा ने शादी के लिए किया प्रपोज, सरप्राइज देख आंसू नहीं रोक पाई एक्ट्रेस

Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा ने अपनी लेडी लव को जिस अंदाज में प्रपोज किया उसने हर किसी का दिल जीत लिया है और यह तेजरान फैंस के लिए किसी स्पेशल तोहफे से कम नहीं है। आइए देखते हैं वीडियो जो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 20, 2026 5:04 अपराह्न

Tejasswi Prakash
Follow Us
---Advertisement---

Tejasswi Prakash: बिग बॉस की वह जोड़ी जिसे लोग तेजरान कहते हैं और उन्हें शादी के बंधन में देखना उनके फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है। वहीं इस सबके बीच अब आखिरकार करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। देसी ब्लिंग के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे डायमंड रिंग पहना कर अपनी लेडी लव को दिल की बात कहते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर तेजरान फैंस को जबरदस्त सरप्राइज मिला है और रोमांटिक पल को देखकर तेजस्वी प्रकाश भावुक होती है।

Tejasswi Prakash को करण कुंद्रा ने शादी के लिए इस तरह किया प्रपोज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tcx.official_ (@tcx.official)

देसी ब्लिंग से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक्टर घुटने पर आकर अपनी गर्लफ्रेंड को डायमंड रिंग के साथ प्रपोज करते हैं। इस दौरान वह कहते हुए नजर आते हैं कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी तेजस्वी प्रकाश। इस दौरान एक्ट्रेस हां में जवाब देती है और वह कहती है कि उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। उन्हें लग रहा था कि सिर्फ वह और मैं हूं। एक्टर कहते हैं कि वह मजाक नहीं कर रहे हैं। जिस अंदाज में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज दिया तेजस्वी प्रकाश की आंखों के आंसू नहीं रुक पाते हैं।

4 साल से साथ तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का रिश्ता क्यों रहा सुर्खियों में

बीते लंबे समय से दोनों को लेकर लगातार खबरें आती रही है जहां कई दफा यह भी खबर आई थी कि उनकी सगाई हो चुकी है। वहीं उनके लिव इन रिलेशनशिप से लेकर उनके ब्रेकअप की अफवाहें उड़ी लेकिन इस सबसे अनजान यह कपल लगभग 4 साल से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों का रिश्ता तेजरान फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। वहीं इस प्रपोजल वीडियो को देखने के बाद तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रहे हैं तो वहीं नेटफ्लिक्स के देसी ब्लिंग शो में भी दिख रहे हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026