---Advertisement---

Tejasswi Prakash: मराठी फिल्म के इस गाने में बला सी खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो में को-स्टार संग हुईं रोमांटिक

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश अपनी अपकमिंग फिल्म से फैंस के दिलों को घायल करने के लिए आ रही हैं। इस बीच फिल्म 'स्कूल कॉलेज आनी लाइफ' का गाना 'चंदन झूला' रिलीज हुआ है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2023 3:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश को आज दुनिया जानती है और एक्ट्रेस बहुत जल्द मराठी फिल्म ‘स्कूल कॉलेज आनी लाइफ’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं वहीं फिल्म का गाना ‘चंदन झूला’ रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ताबड़तोड़ लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो में तेजस्वी हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

क्या है गाने के वीडियो में खास

गाने को तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर जानकारी दी है। गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेजस्वी अभिनेता करण परब के साथ कमाल की नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों की केमस्ट्री देखने लायक है। तेजस्वी का यह रोमांटिक अंदाज फैंस के लिए काफी एक्साइटमेंट से भरपूर है। गाने को लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं और यह न्यू रिलीज मराठी ट्रैक फैंस के प्लेलिस्ट में शामिल है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेजस्वी करण के साथ काफी रोमांटिक नजर आ रही हैं। इस रोमांटिक ट्रैक को देखने के बाद तेजस्वी की खूबसूरती पर फैंस मर मिटने के लिए तैयार हैं। वीडियो को देख फैंस लगातार कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं।

यह है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह लड़के के स्कूल और कॉलेज लाइफ के इर्दगिर्द घूमती है। इस दौरान उसकी जिंदगी में एक लड़की आती है जिसे पाने के लिए उसे कई मुसीबतों को झेलना पड़ता है। यही है फिल्म की कहानी। तेजस्वी को कॉलेज गर्ल के किरदार में देखना लोगों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म 14 अप्रैल को देशभर में रिलीज हो रही है। तेजस्वी इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रही हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 2, 2026

Kanpur Viral Video

जुलाई 2, 2026

Viral Video

जुलाई 2, 2026

Viral Video

जुलाई 2, 2026

Diljit Dosanjh

जुलाई 2, 2026

Ashnoor Kaur

जुलाई 2, 2026