---Advertisement---

Temptation Island India: बॉलीवुड पार्टी में करण का साथ देंगी तेजस्वी, आखिर लड़कियां किसे चुनेंगी फाइनल कनेक्शन

Temptation Island India: मौनी रॉय और करण कुंद्रा के शो में जल्द बॉलीवुड पार्टी होने वाली है जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस पार्टी में तेजस्वी प्रकाश भी नजर आने वाली हैं।वहीं प्रोमो वीडियो काफी एक्साइटिंग है क्योंकि करण इसमें लड़कियों से अपने फाइनल कनेक्शंस बताने के लिए कहेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 11, 2023 2:48 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब प्यार का अंतिम फैसला जल्द ही होने वाला है। दरअसल जिओ सिनेमा ने लेटेस्ट प्रोमो को शेयर कर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इस प्रोमो वीडियो में करण कुंद्रा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अब चारों लड़कियों को अपने कनेक्शंस चुनने होंगे क्योंकि अब समय आ गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि लड़कियां किस कनेक्शन को अपना बनाती हैं और किसे मिलता है प्यार। प्रोमो वीडियो में तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर इस डेटिंग रियलिटी शो में नजर आई।

बॉलीवुड पार्टी में करण संग पहुंचेंगी तेजस्वी

जिओ सिनेमा ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बॉलीवुड पार्टी में पिक्चर्स के क्लाइमेक्स पर रहेंगी सबकी नजर क्योंकि लड़कियां चुनेगी फाइनल कनेक्शन देखिए आगे क्या होगा।” इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश भी बॉलीवुड पार्टी में शिरकत करती हुई नजर आएंगी और अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा का साथ देंगी। वहीं करण चारों लड़कियों के पोस्टर को रिवील करते हुए उनके कनेक्शन के बारे में बात करते हुए दिखेंगे लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब गार्गी की पोस्टर पर वह अकेली होती हैं।

आखिर लड़कियां किसे चुनेंगी अपना कनेक्शन

वहीं करण कुंद्रा यह कहते हुए नजर आते हैं कि अब वह समय आ गया है जब चारों लड़कियों को अपने फाइनल कनेक्शंस बताने होंगे। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि गार्गी आखिर किसे चुनती है। वहीं इस दौरान लड़कियां अपने कनेक्शंस को लेकर काफी इमोशनल नजर आती है और चेष्टा भगत भी भावुक को जाती हैं। अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन अनेजा के साथ शो में एंट्री लेने वाली यह हसीना आखिर किसमें अपने प्यार को चुनेंगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है। वहीं 11 साल के रिलेशनशिप के साथ शो में एंट्री करने वाली गार्गी पर भी लोगों की नजरे हैं। इस शो को आप जियो सिनेमा पर स्ट्रीम कर सकते हैं

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026