---Advertisement---

Temptation Island India: प्यार का फाइनल फैसला देखने के लिए हो जाएं तैयार, कई कंटेस्टेंट को पड़ेंगे टेंप्टेशन के झटके

Temptation Island India: जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहे शो लोगों के बीच काफी डिमांड में है और एक बार फिर करण कुंद्रा और मौनी रॉय धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें लड़कियां अपने पार्टनर के पुराने प्रोमिस को भूल जाने की वजह से कुछ ऐसा करती हैं जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 10, 2023 4:18 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: मौनी रॉय और करण कुंद्रा एक बार फिर साथ में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। टेंप्टर्स और कनेक्शंस के बीच मौनी और करण फिर विला में जबरदस्त हंगामा करते दिखेंगे और ऐसे में मजेदार गेम्स के जरिए एक बार फिर कंटेस्टेंट अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी एक्साइटेड हो जाएंगे। कहने में दो राय नहीं है कि लगातार यह लव रियलिटी शो सुर्खियों में है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

मजेदार है यह प्रोमो

इस प्रोमो वीडियो में मोहक शर्टलेस होकर लड़कियों के सामने टशन दिखाते हुए नजर आते हैं और इसे देखने के बाद लड़कियां घायल हो जाती है। वहीं अगले सवाल में करण कुंद्रा यह पूछते हैं कि किसे प्यार के झटके धीरे से लगे हैं तो मौनी रॉय करती है मेरा भी जवाब अर्जुन है। वहीं प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं की चेष्टा भगत यह कहती हुई नजर आती है कि अब अर्जुन अनेजा कुछ मायने नहीं रखते हैं क्योंकि उन्होंने अपना वादा नहीं याद रखा। ऐसे में करण कुंद्रा उन्हें आईना दिखाते हुए नजर आते हैं। यह प्रोमो वाकई काफी मजेदार है।

प्यार में टेंप्टेशन के झटके

इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा में कैप्शन में लिखा, “किसे करेंगे प्यार में टेंप्टेशन के झटके और किसके पुराने प्रोमिस को मिलेगा एक फायरी अपडेट। देखिए टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया रोजाना 8 बजे जिओ सिनेमा पर।” यह एक लव रियलिटी शो है जिसमें कपल्स और सिंगल्स की एंट्री हुई और कपल्स को अलग-अलग विला में रखा गया। वहीं अब शो में कपल्स अपने पार्टनर को भूलकर कई सिंगल्स के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आते हैं। आप इस शो को जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026