---Advertisement---

Temptation Island India: क्या रेव पार्टी विवाद के बाद आज करण-मौनी के शो में दिखेंगे एल्विश, कर पाएंगे प्यार का सिस्टम हैंग

Temptation Island India: नोएडा और दिल्ली एनसीआर में रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप में एल्विश यादव पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि इस सब के बीच आज से शुरू होने वाले शो 'टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया' में क्या एल्विश यादव नजर आएंगे इस पर एक प्रश्न वाचक चिन्ह है। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या फैंस एल्विश को प्यार का सिस्टम हैंग करते हुए देख पाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2023 1:05 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल यूट्यूबर के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज किया गया है और उन पर जहरीले सांपों की तस्करी करने से लेकर रेव पार्टी आयोजित करने का आरोप लगाया गया है। वहीं अब इस सबके बीच आज से स्ट्रीम होने वाले शो ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया’ को लेकर भी सस्पेंस है।दरअसल करण कुंद्रा और मौनी रॉय के इस शो में एल्विश यादव सहित फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान नजर आने वाले थे। अब ऐसे में रेव पार्टी विवाद के बाद क्या वह इस शो में दिखाई देंगे इस पर फिलहाल सस्पेंस है।

शो का कॉन्सेप्ट है यूनिक

दरअसल आज शुरू हो रहे शो में एल्विश यादव नजर आने वाले थे। इस शो की बात करें तो इसमें सिंगल कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। वहीं कुछ कपल्स जो अलग-अलग विला में रहेंगे और एक-दूसरे से दूर होंगे। उन्हें इंप्रेस करने के लिए सिंगल्स को बुलाया जाएगा तो ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कपल अपने प्यार को भूल कर सिंगल की तरफ अट्रेक्ट हो जाएंगे। कपल के बीच की केमिस्ट्री और ट्रस्ट की इस शो में जांच होने वाली है। वे अपनी रिलेशनशिप पर कितना भरोसा करते हैं यह शो का कॉन्सेप्ट है। यह बात सच है कि इस शो का कॉन्सेप्ट और कंटेंट काफी अलग है।

क्या रेव पार्टी की वजह से बढ़ेगी एल्विश की मुसीबत

करण कुंद्रा जहां इस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे वहीं मौनी रॉय इसमें हार्ट आफ क्वीन बनी हुई है। इस बारे में पुष्टि कर दी गई है कि इसमें एल्विश यादव फुकरा इंसान के साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि वह किस रोल में दिखाई देंगे इस बात पर फिलहाल अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जहां कुछ रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि वह करण कुंद्रा के साथ शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि वह अपनी पंजाब वाली गर्लफ्रेंड या किसी और के साथ शो में नजर आएंगे। इस सब के बीच अब रेव पार्टी विवाद के बाद क्या शो में एल्विश दिखाई देंगे यह सबसे बड़ी बात है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026