---Advertisement---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 10: धुरंधर रणवीर सिंह की आंधी भी नहीं हिला सकी धनुष की बादशाहत, रविवार को कमाई में उछाल के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 10: रविवार को धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' ने इतिहास रच दिया है। 'धुरंधर' के सामने फिल्म ने 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में कर लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 8, 2025 11:33 पूर्वाह्न

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 10
Follow Us
---Advertisement---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 10: रविवार का दिन धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के लिए बहुत ही अच्छा रहा है। क्योंकि मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आया है। इसके साथ ही फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के सामने भी फिल्म ने इतिहास रच लिया है। ‘तेरे इश्क में’ को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म का जादू ऑडियंस के दिल और दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 10 में आया भारी उछाल

‘तेरे इश्क में’ एक दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी है। इसमें साउथ सुपर स्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने अभी तक के अपने करियर की सबसे बेस्ट एक्टिंग है। यही वजह है कि, रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

आनंद एल राय की इस मूवी का बजट 85 करोड़ के आस-पास है। अभी तक ये मूवी भारत में टोटल कलेक्शन 100 करोड़ रुपए कर चुकी है। रविवार को इसकी कमाई में काफी उछाल आया है। मूवी ने 10वें दिन 6.9 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इससे पहले शनिवार को ये कमाई 5.7 करोड़ रुपए थी। शुक्रवार को ये कमाई सबसे कम यानी की 3.75 करोड़ रुपए थी। लेकिन रविवार को ऑडियंस ने जो प्यार मूवी पर लुटया है। उससे मेकर्स को राहत की सांस मिली है। ‘तेरे इश्क में’ का वर्लड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 125 करोड़ से ज्यादा का हो चुका है।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के आगे टिके रहे धनुष

आपको बता दें, 5 दिसंबर को जैसे ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म रिलीज हुई वैसे ही ‘तेरे इश्क में’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट आ गई थी।

पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

3.75 करोड़ कमाने वाली इस मूवी को देखकर लग रहा था कि, वीकेंड पर कमाई के आंकड़े और भी ज्यादा गिर सकते हैं। लेकिन वीकेंड पर’ धुरंधर‘ की आंधी में धनुष टिके रहे। उनकी मूवी ने 6.9 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन करके भारत में ही 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Grover

जून 19, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 7

जून 19, 2026

Rajkumar Hirani

जून 19, 2026

Akshay Kumar

जून 19, 2026

Peddi Box Office Collection Day 15

जून 19, 2026

Sara Ali Khan

जून 19, 2026