---Advertisement---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: कृति सेनन के लिए धनुष की दिवानियत क्या ‘गुस्ताख इश्क’ की कमाई में बनी गले की फांस, देखें किसने दी किसे पटखनी

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: धनुष और कृति सेनन की तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 का हाल क्या है जहां कमाई में फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की गुस्ताख इश्क पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। देखे कमाई में किसने किसे पटकनी दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2025 11:51 पूर्वाह्न

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: मुक्ति और शंकर की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल कर रही है। ऐसे में फैंस इस प्यार और बदले की भावना वाली कहानी को पसंद कर रहे हैं। इस सबके बीच आखिर दूसरे दिन की कमाई कितनी रही है। तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 क्या गुस्ताख इश्क के सामने अपना दबदबा दिखा रही है या फिर उसे मात खानी पड़ गई। वहीं दूसरी तरफ विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की लव स्टोरी के सामने इसका हाल क्या है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कैसे कमाल दिखा रही है धनुष और कृति सेनन की जोड़ी और कितनी रही शनिवार की कमाई।

धनुष और कृति सेनन की तेरे इश्क में की जानें कमाई

जहां तक सैक्निलक की रिपोर्ट की बात करें तो तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 आपको हैरान कर सकती है क्योंकि ओपनिंग डे की कमाई से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 16 करोड़ की शानदार ओपनिंग करने वाली तेरे इश्क में को शनिवार की कमाई 17 करोड़ रुपए के आसपास हुई। ऐसे में हिंदी में 16.25 करोड़ तो तमिल में 0.75 करोड़ रुपए छापे हैं। 6.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसके साथ ही भारत में कुल कलेक्शन 33.51 करोड़ रुपए हो चुकी है। कृति सेनन और धनुष की तेरे इश्क में की कमाई काफी ज्यादा है। गुस्ताख इश्क का क्या हाल है आइए जानते हैं।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2 के सामने देखें गुस्ताख इश्क की स्थिति

33 करोड़ की भारत में कमाई करने वाली तेरे इश्क में के सामने विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की गुस्ताख इसकी बोलती बंद होती हुई नजर आ रही है क्योंकि इन्हें कलेक्शन के लिए मुंह की खानी पड़ गई है। 0.5 करोड़ की ओपनिंग के साथ शनिवार को इसकी कमाई 0.45 करोड़ रुपए हो चुकी है। अब तक भारत में इसका कुल कलेक्शन 1 करोड़ के आसपास भी नहीं हुई है। ऐसे में धनुष और कृति सेनन का दबदबा देखा जा रहा है।

काफी अलग है तेरे इश्क में की कहानी

जहां तक बात करें आनंद एल राय के निर्देशन में बनने वाली तेरे इश्क में की तो धनुष और कृति सेनन की जोड़ी खतरनाक नजर आ रही है। जहां मुक्ति यानी कृति के प्यार में धनुष यानी शंकर हर हद पार करने के लिए तैयार होते हैं। पहले प्यार का नाटक और फिर दिल टूटने का गम और बदले की भावना वाली तेरे इश्क में की कहानी काफी अलग है जिसे लोगों से प्यार मिल रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026