The 50: बीते दिन एक खबर काफी चर्चा में रही कि द 50 में एल्विश यादव को अप्रोच तो किया गया लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने मेकर्स के सामने एक बड़ी शर्त रखी हालांकि इस सबके बीच अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कहा जा रहा है कि मुनव्वर फारुकी द 50 में स्पेशल अपीयरेंस देने वाले हैं। यह निश्चित तौर पर टीआरपी में उछाल लाने के लिए मेकर्स का बड़ा ट्रिक हो सकता है क्योंकि द 50 को एल्विश यादव ने मना कर दिया। हालांकि इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर मुनव्वर ने फैंस को क्या बड़ी जानकारी दी है।
द 50 को क्यों रिजेक्ट किया एल्विश यादव ने
द 50 शो जब से शुरू हुआ है तब से लगातार विवादों में बना हुआ है और एल्विश यादव का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। अर्चित कौशिक ने इस बात का खुलासा किया कि मेकर्स की तरफ से एल्विश यादव को अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने शो में जाने से मना कर दिया और कहा कि जब तक अर्चित कौशिक उनके साथ नहीं आएंगे वह शो में नहीं दिखेंगे। वहीं वीडियो के जरिए इसकी पुष्टि करते हुए मुनव्वर ने बताया कि द 50 में काफी मजा आने वाला है।
मुनव्वर फारुकी ने दिखाई द 50 के लिए एक्साइटमेंट
दरअसल वीडियो में मुनव्वर फारूकी द 50 शो को लेकर कहते हैं कि “क्या सही गैस किया आप लोगों ने कोई सोच भी नहीं सकता। आप क्या स्मार्ट लोग लोग हैं। आपने पहचान लिया। जाकर आए हैं बहुत मजा करके आए हैं। मजे लेते रहना चाहिए जिंदगी में देने का नहीं। पैकअप हो चुका है।” इस वीडियो को देखकर यूजर्स का कहना है की टीआरपी किंग मुनव्वर फारूकी को अब तो देखना पड़ेगा तो कुछ लोग कह रहे हैं की एल्विश यादव ने मना किया तभी इसे ऑफर मिला है।
कितनी है The 50 की टीआरपी
वहीं ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट्स की बात करें तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पॉपुलर शो की लिस्ट में यह चौथे नंबर पर समान है। 2 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक में इसे 6.5 मिलियन ऑडियंस जिओ हॉटस्टार पर मिले हैं। 50 सेलिब्रिटी के साथ गेम की शुरुआत हुई और एक के बाद एक ड्रामे सामने आ रहे हैं।
