---Advertisement---

The Buckingham Murders: रिलीज से पहले करीना कपूर की फिल्म का चला जादू, जानिए क्या है इस मर्डर मिस्ट्री में खास

The Buckingham Murders: करीना कपूर की फिल्म : 'द बकिंघम मर्डर्स' को देखने के लिए हो जाइए तैयार क्योंकि रिलीज से पहले इसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। लोगों के नजरें बेबो पर होगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2024 12:22 अपराह्न

The Buckingham Murders
Follow Us
---Advertisement---

The Buckingham Murders: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) की अपकमिंग फिल्म  द बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders) काफी चर्चा में है। फिल्म 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है लेकिन रिलीज से पहले फिल्म का जादू सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं फिल्म की स्पेलिंग स्क्रीनिंग में शामिल होने वाले लोगों ने इस मस्ट वॉच बताया है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म कई मायनों में खास होने वाली है। ऐसे में करीना कपूर के फैंस निश्चित तौर पर इसे इंजॉय कर सकते हैं।

The Buckingham Murders में ये है खास

मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने कहा, ‘द बकिंघम मर्डर्स’ दो संस्करणों में रिलीज होगी… अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लिए, दबकिंघम मर्डर्स के निर्माताओं ने फिल्म को दो संस्करणों में रिलीज करने का फैसला किया है: #हिंग्लिश और #हिंदी डब। यह कदम फिल्म की प्रामाणिकता को बनाए रखने में मदद करता है, क्योंकि मूल में ऐसे लहजे हैं जिन्हें कुछ दर्शकों के लिए समझना मुश्किल हो सकता है… दोनों संस्करणों को बराबर स्क्रीन टाइम मिलेगा।”

क्या है The Buckingham Murders की कहानी

जहां तक इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है जो जिंदगी में अपने बेटे को खो चुकी है और उसे एक बच्चे के मर्डर मिस्ट्री को सुलझाना है। ऐसे में 5 संदिग्ध के बीच कैसे वह असली गुनहगार को ढूंढेंगी। जहां एक तरफ वह अपने पर्सनल ट्रॉमा से गुजर रही है तो दूसरी तरफ वह प्रोफेशनली इस गुत्थी को सुलझा पाएगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

The Buckingham Murders में Kareena Kapoor का अंदाज हटके

पुलिस ऑफिसर के किरदार में करीना कपूर के अंदाज को देखने के लिए भी लोग काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के ट्रेलर को जारी किया गया जिसमें बेबो के इंटेंस लुक और गंभीर किरदार को देख लोगों ने भर भर कर प्यार लुटाया। निश्चित तौर पर फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ करनी लाजमी है।

The Buckingham Murders है एक मस्ट वॉच

सोशल मीडिया पर जारी रिव्यू की बात करें तो इसे मस्ट वॉच बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि हंसल मेहता के निर्देशन और करीना कपूर की एक्टिंग इसे एक पावर पैक बनाने के लिए काफी है। हंसल मेहता के निर्देशन का वाकई कोई जवाब नहीं है और ऐसे में उनकी यह कहानी अलग होने वाली है।

The Buckingham Murders के जरिए Kareena Kapoor का नया सफर

इस फिल्म के जरिए प्रोडक्शन की शुरुआत की है करीना कपूर ने। अब ऐसे में यह फिल्म उनके लिए काफी मायने रखती है। यह देखना दिलचस्प होने वाला है करीना कपूर की फिल्म ओपनिंग डे पर क्या कमाई करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026