---Advertisement---

Margao Express की कास्ट ने प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और डायरेक्टर कुणाल खेमू संग थिएटर में की सरप्राईज एंट्री, दिखा दर्शकों का उत्साह!

Margao Express: एक्सल एंटरटेनमेंट की कॉमेडी एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म मडगांव एक्सप्रेस देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपने रिलीज की बाद से ही दर्शकों को अपने साथ बांधे हुए है। यह फिल्म दर्शकों को कंप्लीट लाफ्टर का मैडनेस का तोहफा दे रही है। ऐसे ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 24, 2024 12:55 अपराह्न

Margao Express
Follow Us
---Advertisement---

Margao Express: एक्सल एंटरटेनमेंट की कॉमेडी एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म मडगांव एक्सप्रेस देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपने रिलीज की बाद से ही दर्शकों को अपने साथ बांधे हुए है। यह फिल्म दर्शकों को कंप्लीट लाफ्टर का मैडनेस का तोहफा दे रही है। ऐसे में दर्शक फिल्म को देखने के बाद इसकी राइटिंग, कॉमेडी एलिमेंट से लेकर लीड एक्टर्स प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु की तिगड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Margao Express में क्या है?

मडगांव एक्सप्रेस अपने यूथफुल कॉमेडी एंटरटेनर वाइब के साथ दर्शकों को पुरानी यादों की गलियारों में ले जाती है। फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले 100% की बढ़त देखी है। ऐसे में फैंस और दर्शक को सरप्राईज करने के लिए और उनका रिएक्शन देखने के लिए , फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, डायरेक्टर कुणाल खेमू, के साथ फिल्म के एक्टर अविनाष तिवारी, और दिव्येंदु ने मुंबई के एक लीडिंग सिनेमा में सरप्राईज एंट्री की।

पूरे फिल्म के दौरान दर्शकों को हंसते और तालियां बजाते हुए देखा गया। फिल्म खत्म होने के बाद टीम ने शो में मौजूद फैंस और दर्शकों के साथ बातचीत भी की।

फिल्म ने स्क्रीन पर जबरदस्त क्रेजीनेस लाया है

फिल्म ने स्क्रीन पर जबरदस्त क्रेजीनेस लाया है। बहुत लंबे समय के बाद, दर्शकों को असली कॉमेडी एंटरटेनर देखने को मिला है। नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम जैसे शानदार एक्टर्स की मौज-मस्ती ने पागलपन को एक ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है। इसमें हंसी, पागलपन और भरपूर एंटरटेनमेंट है, जो दर्शकों का दिल जीत रही है।

यह कॉमेडी एंटरटेनर तीसरे दिन भी भारी बढ़त दर्ज करने के लिए तैयार है और यह सिनेमाघरों में भी शानदार प्रदर्शन का वादा करती है।

“बचपन के सपने… लग गए अपने,” इस टैगलाइन के साथ, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। वहीं, कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1

जून 27, 2026

Amitabh Bachchan

जून 27, 2026

Varanasi Film

जून 27, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026