---Advertisement---

The Family Man 3 Review: क्या सीजन 4 बनाने के चक्कर में मेकर्स ने फैंस को किया असंतुष्ट, 7 एपिसोड की सीरीज में मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत का डबल धमाका

The Family Man 3 Review: मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत का द फैमिली मैन सीजन 3 में धमाका करने के लिए तो आ गए लेकिन क्या इसने लोगों का दिल जीता है। सीजन 4 बनाने के चक्कर में क्या मेकर्स ने बड़ी गलती कर दी। आइए जानते हैं लोगों की प्रतिक्रिया क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 21, 2025 11:31 पूर्वाह्न

The Family Man 3 Review
Follow Us
---Advertisement---

The Family Man 3 Review: मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज द फैमिली मैन की बात करें तो यह सीजन 3 के साथ एक बार फिर से वापसी कर चुकी है। इस बार उनका साथ देने के लिए जयदीप अहलावत और निमृत कौर की जोड़ी नजर आई लेकिन क्या इसने लोगों का दिल जीत लिया है। जहां तक बात करें द फैमिली मैन 3 रिव्यू की तो कहानी श्रीकांत तिवारी के आसपास एक बार फिर से घूमती है। हालांकि सोशल मीडिया पर जारी रिव्यू कि अगर बात करें तो इसे देखने के बाद यूजर्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं और इससे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

क्या है मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन 3 की कहानी

जहां तक द फैमिली मैन 3 रिव्यू से हटकर कहानी की बात करें तो यहां एक हत्या का बदला लेने के पर्सनल मिशन पर श्रीकांत तिवारी नजर आ रहे हैं जो एक ऐसी खतरनाक चीज का का पर्दाफाश करते हैं जहां भारत को युद्ध के कगार पर ले जाने का खतरा पैदा हो जाता है। लेकिन क्या होगा इस लड़ाई का अंजाम और कैसे अपनी फैमिली और प्रोफेशनल लाइफ को मनोज बाजपेयी करेंगे बैलेंस इसके लिए आपको देखने की जरूरत है।

कितने घंटे की है द फैमिली मैन 3

द फैमिली मैन 3 रिव्यू देखने के बाद लोग निराशाजनक उलझी हुई कहानी बता रहे हैं और इसे अब तक का सबसे कमजोर सीजन कहा जा रहा है। 7 एपिसोड की सीरीज को देखने के लिए आपको 6 घंटे 11 मिनट की जरूरत पड़ने वाली है। हिंदी तमिल, तेलुगु में रिलीज होने वाली श्रीकांत तिवारी अपने एक्शन के साथ पूरी तरह से धमाका करने के लिए तैयार है।

The Family Man 3 Review में जानें क्यों लोग हुए नाराज

https://twitter.com/reviewjunkie12/status/1991739960098009383?s=20

बात करें मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत की तो लोग इसे देखकर उनकी एक्टिंग के तो कायल हो गए लेकिन लोगों का कहना है कि इस बार मनोज उस कदर स्पार्क नहीं दिखा सके जो उन्होंने सीजन 2 में दिखाया था। इसके अलावा जयदीप अहलावत और निमृत कौर ने भी अपना सब कुछ यहां नहीं दिखाया है। द फैमिली मैन सीजन 3 रिव्यू की बात करें तो लोगों का कहना है कि सीजन 4 बनाने के चक्कर में काफी सस्पेंस रखा गया। यही वजह है कि क्लाइमैक्स तक भी आपको कहानी समझ में नहीं आएगी।

हालांकि इस सबसे हटकर अगर आप मनोज बाजपेयी के कट्टर फैन है तो आप इसे देख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026