The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 का हर एपिसोड लगातार सुर्खियों में है जहां शनिवार को ए आर रहमान शो में नजर आए तो ही आने वाले एपिसोड में एपी ढिल्लो बस्सी के साथ दिखाई देने वाले हैं। हालांकि इस सबके बीच जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है कपिल शर्मा की रोस्टिंग। जहां इंडस्ट्री में धार्मिक भेदभाव को लेकर जारी कंट्रोवर्सी के बीच ए आर रहमान द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में पहुंचे। वहीं तारा सुतारिया के साथ विवाद के बीच एपी ढिल्लो को शो में देखा गया। हालांकि इस सब के बीच देखें वीडियो जो वाकई मजेदार है।
ए आर रहमान को लेकर कपिल शर्मा ने ली चुटकी
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 के इस वीडियो की बात करें तो यहां कपिल शर्मा ए आर रहमान को कहते हुए नजर आते हैं कि रहमान साब को चार लाइनों का सवाल पूछो तो इनका एक शब्द में जवाब होता है नो, या, वेरी गुड। वह आगे कहते हैं कि रहमान सर जब आपको किशोर कुमार जी मिले तब उन्होंने बोला कि सर एक फिल्म है जिसमें कोई डायलॉग नहीं है। आप कंफ्यूज तो नहीं हो गए कि मुझे म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर साइन करने आए हैं या फिर एक एक्टर के तौर पर। इस दौरान कपिल शर्मा उन्हें लता मंगेशकर द्वारा गाए गए गानों की एक कैसेट देते हुए कहते हैं कि आपको कसम है कि आप एक शब्द में जवाब नहीं देंगे।
The Great Indian Kapil Show 4 में एपी ढिल्लो का कपिल शर्मा ने उड़ाया मजाक
वहीं दूसरी तरफ द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो यहां एपी बस्सी के साथ नजर आने वाले हैं जहां कपिल यह कहते हुए नजर आते हैं कि आज इस मंच पर दो दो स्टार मौजूद है। कपिल शर्मा और एपी ढिल्लों इस दौरान एपी ढिल्लों को कहते हैं कि “जब पहली बार मिलियन व्यूज आए आपको यकीन हो गया था कि मेरे ही गाने पर आए हैं या जस्टिन बीबर के साथ वाईफाई तो कनेक्ट नहीं हो गया। इस पर एपी कहते हैं कि काम पर इतना फोकस था कि मैंने ध्यान ही नहीं दिया। ऐसे में द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं, “तुमने ध्यान दिया या नहीं दिया कुंवारी लड़कियों ने आप पर पूरा ध्यान दिया।”
गौरतलब है कि एपी ढिल्लो जहां तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की वजह से चर्चा में बने हुए हैं जहां उन्हें इसकी वजह बताई जा रही है। वहीं ए आर रहमान इंडस्ट्री में सांप्रदायिक भेदभाव को लेकर बयान देने के बाद से विवादों में है।
