DNP India Hindi

The Great Indian Kapil Show 4: ‘लैला मजनू के बीच आया ‘ओ रोमियो…’ क्यों कपिल के शो में खौफ में दिखे शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी के लिए मजे

The Great Indian Kapil Show 4

Photo Credit- Google The Great Indian Kapil Show 4

The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 मे आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसमें शाहिद कपूर तृप्ति डिमरी के साथ ओ रोमियो के प्रमोशन के लिए नजर आएंगे। इस दौरान कपिल शर्मा अविनाश तिवारी के मजे लेते हुए दिखाई देते हैं। आइए जानते हैं आखिर कपिल ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में ऐसा क्या कह दिया जिसे लेकर शाहिद कपूर खौफ में आ गए और वह ट्रोलिंग के साथ-साथ मीम्स को लेकर डर बयां करते हुए दिखे। नेटफ्लिक्स ने इस वीडियो को शेयर किया है जो आने वाले एपिसोड को धमाकेदार बनाने के लिए काफी है।

आखिर क्यों तृप्ति डिमरी के कपिल शर्मा ने लिए मजे

दरअसल द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में कपिल शर्मा या कहते हुए नजर आते हैं कि “अविनाश के बारे में एक और बात है इन्होंने तृप्ति के साथ पहले लैला मजनू की फिर बुलबुल की और अब ओ रोमियो। आप करियर के पीछे भाग रहे हैं या तृप्ति के।” यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते है। वहीं कपिल शर्मा आगे कहते हैं कि क्या इत्तेफाक की वजह क्या है। इस पर अविनाश कहते हैं कि कुछ कुंडलिया हमारे पहले की मिल गई है तीन हो गए है आशा करता हूं कि 5- 6 और होंगे जिंदगी में जिस पर तृप्ति हामी भरती हुई नजर आती है।

शाहिद कपूर ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में किस खौफ को किया बयां

वहीं इसे लेकर शाहिद कपूर यह कहते हुए नजर आते हैं कि “आपके शो के बाद यह काफी होने वाला है कि लैला मजनू के बीच में ओ रोमियो क्यों बैठा है। मैं जब यहां बैठा हूं तो मुझे लगा मैं गलत जगह पर बैठ गया। अब मुझे देखने पड़ेंगे मीम। मैं तो अब ओ रोमियो बन कर आया हूं यह तो कब से लैला मजनू बने हुए हैं।’

निश्चित तौर पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 प्रोमो वीडियो को देखकर इतना तो तय है कि ओ रोमियो के कास्ट के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है जो शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

 

 

Exit mobile version