DNP India Hindi

The Great Indian Kapil Show 4: क्यों माधुरी दीक्षित ने कहा था ‘पत्थर से कर सकती हूं रोमांस’, खुलासे पर जैकी श्रॉफ ने किया इस तरह रिएक्ट

The Great Indian Kapil Show 4

Photo Credit- Google The Great Indian Kapil Show 4

The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में किसी समय की पॉपुलर जोड़ी जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित नजर आने वाले हैं। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक के बाद एक क्लिप भी वायरल हो रहे हैं जो आने वाले एपिसोड को लेकर लोगों की बेचैनी बढ़ा देने के लिए काफी है। वहीं एक प्रोमो वीडियो को शेयर किया गया है जहां कपिल शर्मा माधुरी दीक्षित के रोमांटिक फिल्मों को लेकर कुछ ऐसा कह जाते हैं जो चर्चा में है। जहां इस वीडियो को शेयर करते हुए यह कहा गया कि माधुरी दीक्षित तो वाकई रोमांस की क्वीन है। आइए जानते हैं आखिर द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 क्यों सुर्खियों में है।

The Great Indian Kapil Show 4 में माधुरी दीक्षित से रोमांस का कपिल शर्मा ने किया सवाल

 

दरअसल द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में आई माधुरी दीक्षित से कपिल शर्मा कहते हैं कि “माधुरी मैम ने कहीं कहा था कि मैं इतने सारे रोमांटिक फिल्में किए हैं कि इतना एक्सपीरियंस हो गया है कि अब मैं पत्थर के साथ भी रोमांस कर सकती हूं।” ऐसे में कपिल शर्मा कहते हैं कि प्रस्तुत पंक्तियों आपने किस एक्टर के साथ काम करने के बाद कही थी। जिस पर जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं और जैकी कहते हैं कि “आप चाहे तो मेरा नाम ले सकते हैं।”

माधुरी दीक्षित ने कपिल शर्मा के सामने रोमांस पर क्या कहा

वहीं इस दौरान माधुरी दीक्षित द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में कहती है “नहीं नहीं मैं किसी का नाम नहीं लूंगी मैंने इसलिए कहा क्योंकि मुझे रोमांस से प्यार है। मुझे प्यार में होने के ख्याल से ही प्यार है इसलिए मैंने कहा था कि मुझे पत्थर भी दे दो तो मैं रोमांटिक होकर उसे देख सकती हूं।” वहीं द ग्रेट इंडियन कपिल सोच में ताली बजाते हुए कपिल शर्मा कहते हैं कि इसमें कोई शक नहीं है। इस दौरान नवजोत सिंह सिंह सिद्धू कहते हैं कि पत्थर देखकर रोमांस क्या मुझे तो लगता है पत्थर पिघला भी सकती हैं आप।

ऐसे में कपिल शर्मा चुटकी लेते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि यह अमृतसरी पत्थर पिघल रहा है। द ग्रेट इंडियन कपल शो 4 में आने वाले गेस गेस्ट माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ के साथ फिलहाल कपिल की मस्ती वायरल है।

 

 

Exit mobile version