---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show Season 3: इन सिंगिंग सेंसेशन से आजादी दिवस की शाम होगी रंगीन, Katrina Kaif की वजह से सिंगर पर लगा फ्रॉड का आरोप

The Great Indian Kapil Show Season 3: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 मे इस बार लगने वाला है सिंगिंग सेंसेशन के जश्न का माहौल, सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बार फिर हंसी का जबरदस्त तड़का लगते हुए देखा जाएगा। आजादी दिवस के मौके पर आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2025 2:00 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show Season 3
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show Season 3: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 में भी आजादी दिवस मनाया जाएगा और इस फनिवार आजादी के जश्न को मनाने के लिए सिंगिंग सेंसेशन नजर आने वाले हैं। शान से लेकर नीति मोहन, शिखर और विशाल ददलानी की जोड़ी दिखाई देने वाली है जिसके साथ कपिल शर्मा और उनकी टीम काफी मस्ती करती हुई नजर आती है। इस दौरान कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का भी जिक्र होता है। The Great Indian Kapil Show Season 3 प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसे देखने के बाद इतना तय है कि जबरदस्त तड़का लगने वाला है।

Kapil Sharma मनाएंगे द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 में आजादी का जश्न

https://youtube.com/shorts/mOSRexE22KE?si=oy8BtvkypOr03H3a

प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कपिल शर्मा कहते हैं हम आजादी दिवस मना रहे हैं तो इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए प्लीज वेलकम मिस्टर विशाल ददलानी, मिस्टर शेखर, मिस्टर शान और मिस नीति मोहन। इस दौरान द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 में कृष्णा अभिषेक की एंट्री होती है जो पहले तो शिखर के पास बैठे विशाल ददलानी को दूध और केला देते हुए कहते हैं कि मुझे शेक पीना है क्योंकि शेकर इंडस्ट्री में विशाल सर के पास है। फिर बाद में शेखर की वह चुटकी लेते हुए नजर आते हैं और कैटरीना कैफ विक्की कौशल का भी जिक्र करते हैं।

कैटरीना कैफ का क्यों हुआ The Great Indian Kapil Show Season 3 में जिक्र

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 शो में कृष्णा अभिषेक शेखर को एक किताब देते हैं और कहते हैं यह लो भाभी देवर के चुटकुले। कृष्णा आगे कहते हैं कि आपने एक गाने में फ्रॉड किया। शेखर पूछते हैं क्या तो वह कहते हैं कि आपने कहा शीला की जवानी किसी के हाथ न आनी। मैं खुद उसे विक्की कौशल के साथ जाते देखा। इतना सुनते ही शेखर ही नहीं वहां मौजूद सभी ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं। वहीं प्रोमो वीडियो में मस्ती का जबरदस्त तड़का लगने के साथ-साथ राष्ट्रीय माहौल भी देखने को मिला क्योंकि सभी एक साथ वंदे मातरम गुनगुनाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस डेडिकेटेड द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 के इस एपिसोड में वाकई काफी हंगामा होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026