---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: Narayana Murthy की फिटनेस का क्या है राज! Sudha Murty के खुलासे को सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में नारायण मूर्ति अपनी पत्नी के साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस शनिवार जबरदस्त धमाका होना तय है। आइए देखते हैं प्रोमो वीडियो जो है काफी मजेदार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2024 7:32 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: इंफोसिस (Infosys) टेक्नोलॉजी के संस्थापक और पॉपुलर बिजनेसमैन नारायण मूर्ति (Narayan Murty) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ऐसे में वह अपनी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ नेटफ्लिक्स पर प्रसारित द ग्रेट इंडियन कपल शो (The Great Indian Kapil Show) में पहुंचे। इस दौरान दोनों की जुगलबंदी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। 78 वर्षीय नारायण अपनी पत्नी के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाते हुए नजर आए लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी कुछ ऐसा कहती है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। सुधा मूर्ति बताती हैं कि उन्हें खाना पकाना नहीं आता है और यह उनकी पति को देखने के बाद साफ जाहिर है। इसके बाद सब हंसने लगते हैं। आइए देखते हैं।

The Great Indian Kapil Show में Sudha Murty ने कहीं ये बात

दरअसल शो में पहुंचने पर नारायण मूर्ति से कपिल पूछते हैं कि “आप जब सुधा जी से पहली बार मिले थे तो फाइनल हो गया था दिमाग में कि यही मेरी हमसफर है।” इस पर नारायण सोचने लगते हैं तो सुधा चुटकी लेती हुई कहती हैं कि यही रिएक्शन था। वहीं इस दौरान सुधा मूर्ति यह कहती हैं कि मैं बहुत खराब खाना बनाती हूं मूर्ति साहब का वजन देखिए क्यों ऐसा है मेरी कुकिंग को धन्यवाद।” इतना सुनने के साथ ही कपिल शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और सब हंसने लगते हैं।

इस फनीवार देखें बिजनेस आइकंस का कैंडिड अवतार

बता दें कि बिजनेस आईकॉन नारायण मूर्ति अपनी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचने वाले हैं। ऐसे में जब नेटफ्लिक्स की तरफ से प्रोमो वीडियो जारी किया गया तो लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “इस फनीवार बिजनेस आइकंस को कैंडिड अवतार देखने के लिए तैयार हो जाइए।”

The Great Indian Kapil Show: ये बिजनेस आइकॉन भी आएंगे कपिल शो में नजर

दरअसल कपिल शर्मा के सामने न सिर्फ नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति नजर आने वाले हैं बल्कि जोमैटो के फाउंडर दीपेंद्र गोयल अपनी पत्नी के साथ दिखाई देंगे। इस दौरान जबरदस्त मस्ती का तड़का लगने वाला है और बिजनेस आइकन को कॉमेडी करते देखना निश्चित तौर पर धमाकेदार होने वाला है।

The Great Indian Kapil Show प्रोमो को देख फैंस हुए क्रेजी

वहीं प्रोमो वीडियो को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा मैं इस एपिसोड को बिल्कुल भी मिस नहीं करूंगी तो एक ने कहा थैंक गॉड इस बार कुछ अलग होने वाला है। एक ने लिखा क्यूटेस्ट जोड़ी तो एक ने कहा, “सुधा मैम कपिल से भी ज्यादा कॉमेडी करती है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026