---Advertisement---

The Odyssey Box Office Collection Day 6: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, कलेक्शन देख नहीं होगा यकीन

The Odyssey Box Office Collection Day 6: हॉलीवुड के ऑस्कर विनर डायरेक्टर  क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने दुनियाभर के सिनामघरों में आग लगाई हुई है। भारत में भी इसने सफलता के झंडे गाड़े हुए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 23, 2026 1:19 अपराह्न

The Odyssey Box Office Collection Day 6
Follow Us
---Advertisement---

The Odyssey Box Office Collection Day 6: दुनियाभर में इस समय हॉलीवुड के ऑस्कर विनर डायरेक्टर  क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन काफी जबरदस्त उछाल के साथ आगे बढ़ रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन इतिहास रच दिया है। भारत में भी इस हॉलीवुड मूवी ने सफलता के झंडे  गाड़े हैं।

The Odyssey Box Office Collection Day 6 कितना हुआ?

द ओडिसी ने बुधवार को भारत में 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 8268 शोज से हुई है। वहीं, भारत में क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म ने भारत में टोटल कमाई 100.38 करोड़ रुपए कर ली है। वहीं, दुनियाभर में ये फिल्म 3100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। द ओडिसी का बजट 2300 करोड़ के आस-पास है। इतना बड़ा बिग बजट होने के बाद भी ये फिल्म सफलता के झंडे गाड़ने में कामयाब रही है। IMAX इतिहास में इस फिल्म ने रिकॉर्ड बना लिया है। ये फिल्म एक हफ्ते में ही अपना बजट निकालकर सफलता की तरफ आगे बढ़ रही है।

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की स्टोरी और रिकॉर्ड

क्रिस्टोफर नोलन की मूवी ‘द ओडिसी’ ग्रीक राजा ओडिसियस के ईर्द-गिर्द घूमती है। ये राजा युद्ध तो जीत जाता है लेकिन अपने घमंड के कारण समुद्र के देवता पोसिडोन को नाराज कर देता है। इसके बाद ऐसा युद्ध शुरु होता है, जिसमें अकेलापन, वफादारी और संघर्ष देखने को मिलते हैं। इस मूवी में लीड रोल में मैट डैमन , ऐन हैथवे , टॉम हॉलैंड, जेंडया , रॉबर्ट पैटिनसन , शार्लीज़ थेरॉन और लुपिता न्योंगो जैसे बड़े कलाकार हैं।यह दुनिया की पहली ऐसी फीचर फिल्म है जिसे पूरी तरह से 70mm IMAX कैमरों पर शूट किया गया है। जिसके कारण इस हर एक सीन रियल दिखता है। भारत में क्रिस्टोफर नोलन की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन चुकी है। ये फिल्म भारत में ही 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026