---Advertisement---

The Odyssey Box Office Collection Day 2: ‘ओपेनहाइमर’ की बत्ती गुल कर क्रिस्टोफर नोलन ने बनाया कमाई में नया रिकॉर्ड, देखें भारत में किस भाषा में मिला ज्यादा प्यार

The Odyssey Box Office Collection Day 2: क्रिस्टोफर नोलन ओपेनहाइमर को मात देते हुए आखिर द ओडिसी ने किस तरह से कमाल दिखाया है और कैसे कलेक्शन में दबदबा दिखाते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं क्या रही कमाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 19, 2026 12:26 अपराह्न

The Odyssey Box Office Collection Day 2
Follow Us
---Advertisement---

The Odyssey Box Office Collection Day 2: क्रिस्टोफर नोलन की पिछली फिल्म ‘ओपेनहाइमर‘ ने दूसरे दिन पर 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और ऐसे में द ओडीसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 आखिर क्या रहा है। जहां एक से बढ़कर एक बड़े स्टार्स को इस फिल्म में कास्ट किया गया था। वहीं इस सब के बीच अब पहले शनिवार को भारत में इसका क्या कलेक्शन रहा। आइए जानते हैं क्या ओपेनहाइमर को मात देने में कामयाब रही द ओडिसी। नोलन की किस फिल्म का दबदबा देखा गया और किस भाषा में कितनी कमाई हुई है आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

ओपेनहाइमर के सामने द ओडिसी ने इस तरह दिखाया कमाल

द ओडिसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की बात करें तो इसने भारत में ओपनिंग डे से ज्यादा की कमाई की है जहां 17.40 करोड़ की ओपनिंग करने वाली थी। द ओडिसी ने शनिवार को 22 करोड़ रुपए छापे हैं और इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 39.40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अगर इसकी तुलना ओपेनहाइमर से करें तो दूसरे दिन पर इस फिल्म की कमाई 17 करोड़ रुपए रही थी। क्रिस्टोफर नोलन ने द ओडिसी से अपनी ही फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब रहे हैं।

The Odyssey Box Office Collection Day 2 में किस भाषा में कितनी रही है कमाई

वहीं इस सबसे हटकर दूसरे दिन 27 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म की अंग्रेजी में कुल कमाई 17.75 करोड़ रुपए तो हिंदी में 2.35 करोड़ रुपए, तमिल में 0.75 करोड़ रुपए, तेलुगु में 1.15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फिलहाल अंग्रेजी भाषा में इस फिल्म का दबदबा देखा जा रहा है लेकिन हिंदी के साथ-साथ बाकी अन्य भाषाओं में भी लोगों का प्यार नजर आ रहा है। आने वाले समय में आखिर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म क्या कमाल दिखाती है यह नजर रहने वाली है।

मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन और ज़ेंडाया स्टारर ‘द ओडिसी’ ग्रीक हीरो ओडीसियस की कहानी है जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर वापस जाते समय अलग-अलग मुसीबत का सामना करता है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026

Ramayana Advance Booking

अक्टूबर 22, 2026