---Advertisement---

The Paradise Box Office Collection Day 10: क्या अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की मार झेल पाए नानी और राघव जुयाल, देखें शॉकिंग कमाई

The Paradise Box Office Collection Day 10: नानी और राघव जुयाल की फिल्म द पैराडाइज पर अजय देवगन की दृश्यम 3 रिलीज के बाद आखिर कैसे इस पर फर्क दिखा है। आइए जानते हैं कलेक्शन और दोनों की कमाई में कितना अंतर रहा जो निश्चित तौर पर हैरान कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 4, 2026 12:34 अपराह्न

The Paradise Box Office Collection Day 10
Follow Us
---Advertisement---

The Paradise Box Office Collection Day 10: साउथ सिनेमा के नेचुरल स्टार के तौर पर नानी की अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है तो वहीं बॉलीवुड में राघव जुयाल का नाम नया नहीं है। वहीं इस सबके बीच दोनों की जोड़ी द पैराडाइज में नजर आई और यह पिछले 10 दिनों से सिनेमाघर में अपना कमाल दिखा रही है। इस सब के बीच अजय देवगन की दृश्यम द कंक्लुजन के आने के बाद क्या कमाई में फर्क देखने को मिला है और दोनों फिल्मों की कमाई में कितना अंतर देखा गया है। हालांकि इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि नानी की फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं लेकिन शनिवार को दृश्यम द कंक्लुजन का सिर्फ दूसरा दिन था।

देखें द पैराडाइज का कैसे बॉक्स ऑफिस पर चला जादू

द पैराडाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 की बात करें तो दूसरे शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जहां हिंदी में 0.7 करोड़ तो तमिल में कमाई नहीं हुई है। इसके साथ ही तेलुगु में 1.3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही भारत में कुल कमाई 113 करोड़ रुपए हो चुकी है जो निश्चित तौर पर नानी और राघव जुयाल के फैंस के लिए काफी है क्योंकि शानदार कलेक्शन देखा जा रहा है।

The Paradise Box Office Collection Day 10 के सामने दृश्यम 3 का दूसरे दिन का जानें हाल

वहीं नानी की द पैराडाइज से हटकर अगर बात करें अजय देवगन की दृश्यम द कंक्लूजन की तो दूसरे दिन पर इसकी कमाई 53 करोड़ रुपए हुई है। इसके साथ ही भारत में कुल कलेक्शन 125 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। 10 दिन में जितनी कमाई है उससे ज्यादा 2 दिन में अजय देवगन की दृश्यम 3 ने कमाकर फिल्म को पछाड़ दिया है। इस सब के बीच आखिर किस तरह से नानी का कमाल फैंस के ऊपर दिख पाता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।
फिलहाल कमाई का सिलसिला जारी है और यह क्या रिकॉर्ड बनाती है इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026

Prahaar Movie Review

अक्टूबर 16, 2026

Imran Khan

अक्टूबर 16, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 16, 2026

Shah Rukh Khan

अक्टूबर 15, 2026