---Advertisement---

The Traitors 2: बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी एलिमिनेशन पर हुए जज्बाती, क्या इस हसीना ने जीत लिया शो

The Traitors 2: मुनव्वर फारुकी शो से एलिमिनेट हो चुके हैं। वहीं इस सब के बीच अब विनर के नाम को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। आइए जानते हैं किस हसीना का नाम अब सामने आ रहा है। जानिए क्या है पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2026 11:49 पूर्वाह्न

The Traitors 2
Follow Us
---Advertisement---

The Traitors 2: प्राइम वीडियो पर करण जौहर का शो शुरू होते ही दिलचस्प मोड़ ले रहा है जहां लोगों को काफी उम्मीद थी जिन्होंने बिग बॉस शो को जीता है। शुरुआत के साथ ही लोगों को झटका लगा क्योंकि मुनव्वर फारुकी का द ट्रेटर्स 2 से सफर खत्म हो गया है। इस दौरान एलिमिनेशन पर वह जज्बाती नजर आए। वहीं दूसरी तरफ अब विनर का नाम भी चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर द ट्रेटर्स 2 से सफर खत्म होने के बाद किस तरह से अपने इमोशंस को जाहिर करते हुए दिखे बिग बॉस विनर। इस दौरान करण जौहर के शो से विजेता के तौर पर किसका नाम सामने आ रहा है।

द ट्रेटर्स 2 के एलिमिनेशन पर इमोशनल हुए मुनव्वर फारुकी

द ट्रेटर्स 2 एलिमिनेशन के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें टारगेट किया गया वह इनोसेंट हैं। मुनव्वर फारुकी ने कहा कि “मुझे पता था कि मेरे साथ यह होगा और मुझे उस समय खुद को संभालना होगा लेकिन मेरे साथ ऐसा होता है। यह मेरे लिए पहली पहली बार नहीं है। मुझे टारगेट किया गया सॉफ्ट टारगेट कहो या फिर यह कहो कि मैं बहुत अच्छा था यहां के लिए। मेरे आस-पास के लोगों को इनसिक्योरिटी थी जिसे मैं देख सकता था। आप मेरे मुंह पर आकर मेरे दोस्त बन रहे थे और यहां पर आप मेरा नाम लिख रहे थे। शुक्रिया इसके लिए आपको दिखेगा।” इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स शॉक्ड रह गए।

कौन है The Traitors 2 का विनर

बिग बॉस खबरी ने इसकी जानकारी लोगों को दी और कहा है कि द ट्रेटर्स 2 की विनर कोई और नहीं बल्कि क्रिस्टल डिसूजा है। इससे पहले भी यह खबर काफी चर्चा में रही थी जहां कहा जा रहा था की धुरंधर की शरारत फेम ने शो की ट्रॉफी को अभिषेक मल्हान के साथ अपने नाम कर गई है। वहीं बाद में यह कहा गया कि अभिषेक भी शो में उस कदर अपना जलवा नहीं दिखा पाए जिसकी वजह से वह भी एलिमिनेट हो चुके हैं।शालिनी पासी का नाम भी विनर को लेकर सामने आया लेकिन अब कहा जा रहा है कि क्रिस्टल डिसूजा द ट्रेटर्स 2 की विनर है। हालांकि इसकी सच्चाई को लेकर कुछ भी कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

मुनव्वर फारुकी जैसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट का द ट्रेटर्स से एलिमिनेशन लोगों के लिए शॉकिंग है और अब गेम क्या दिलचस्प मोड़ लेती है यह देखने वाली बात होगी।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026