---Advertisement---

The Traitors 2 की क्या तान्या मित्तल बनेंगी मल्लिका शेरावत, दावा सुनकर फैंस का दिमाग हुआ खराब

The Traitors 2 : करन जौहर का मच अवेटेड रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स का सीजन 2' बहुत जल्द 13 अगस्त 2026 से शुरु हो रहा है। ये अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन इसके आने से पहले एक प्रोमो आया है। जिसमें मल्लिका शेरावत एक ऐसा दावा कर रही हैं। जिसे जानकर हर कोई दंग है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2026 3:49 अपराह्न

The Traitors 2
Follow Us
---Advertisement---

The Traitors 2 : अमेजन प्राइम वीडियो पर बहुत जल्द 13 अगस्त 2026 से करन जौहर का रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ शुरु होने वाला है। इस शो के सीजन 2 में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही 21 कंस्टेंट्स शो में बवाल मचाने को तैयार है। इस रिएलिटी शो के स्ट्रीम होने से पहले ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का एक प्रोमो आया है। जिसमें मल्लिका शेरावत एक ऐसा चौंकाने वाला दावा कर रही हैं। जो किसी के गले नहीं उतर रहा है। यही वजह है कि, कुछ लोग उनकी तुलना बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल से करने लगे है।

The Traitors 2 में मल्लिका शेरावत का चौंकाने वाला खुलासा

‘द ट्रेटर्स 2’ के नए प्रोमो में मल्लिका शेरावत ने घरवालों के सामने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार टॉम क्रूज “नहीं, सबको मेरे पर ही क्रश आता है, आजकल टॉम क्रूज को मुझपर क्रश आया हुआ है।” मल्लिका की यह बात सुनकर वहां मौजूद यूट्यूबर अभिषेक मल्हान और बाकी कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए। जब उन्होंने मल्लिका से इस बात का सबूत मांगा, तो एक्ट्रेस ने दावा किया, “मैं झूठ नहीं बोल रही हूं। अगर अभी मेरे पास मेरा फोन होता, तो मैं तुमको उसके वीडियो दिखाती।”

देखें वीडियो

जब अभिषेक ने पूछा कि क्या टॉम क्रूज उन्हें स्नैपचैट पर ‘स्नैप्स’ भेजते हैं? तो मल्लिका ने कहा, “नहीं, स्नैप्स नहीं। मैं तुम्हें वो वीडियो दिखाती जब हम दोनों साथ में पार्टियां कर रहे थे।” इसके साथ ही उन्होंने टॉम क्रूज की तारीफ करते हुए उन्हें ‘फैबुलस’ कहा है।  ये छोटी सी क्लिप अब सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल रही है।  द ट्रेटर्स 2 के कंस्टेंटट्स ही नहीं बाहर देख रही ऑडियंस भी मल्लिका शेरावत के इस दावे को सुनकर दंग हैं। उन्हें इसकी सच्चाई पर यकीन नहीं हो रहा है।

मल्लिका शेरवात  का दावा सुनकर लोगों को आयी ‘बिग बॉस 19’ की तान्या मित्तल की याद

मल्लिका शेरवात के इस हैरतअंगेज दावे के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Moonligh नाम के हैंडल से अपलोड किया है। इसे देखने के बाद एक यूजर लिखता है, ‘तान्या मित्तल 2.0’ । दूसरा लिखता है, ‘ये कुछ ज्यादा ना हो गया’। मल्लिका शेरावत के इस वीडियो और दावे को देख हर कोई दंग है। वो इसे झूठ करार दे रहे हैं।’द ट्रेटर्स’ सीजन 2′ अमेजन प्राइम वीडियो पर 13 अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा। बृहस्पतिवार वो इसका नया एपिसोड आएगा। इस सीजन को भी करण जौहर होस्ट कर रहे हैं, जिसमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान समेत 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। इस बार की थीम धोखा और चलाकी के साथ मासूम लोगों को बाहर करने के ईर्द-गिर्द घूमेगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now