---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13: हॉलीवुड एक्टर ने भारत की धरती पर रचा इतिहास, कमाई देख बॉलीवुड की हालत खराब!

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है। इसका जबरदस्त कलेक्शन देख बॉलीवुड को भी झटका लगा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2026 12:03 अपराह्न | Updated: अगस्त 12, 2026 6:31 अपराह्न

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13
Follow Us
---Advertisement---

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13: भारत में इस समय हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है। टॉम हॉलेंड की ये मूवी दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर चुकी है। जिसके कारण हर किसी की नजर इस पर टिकी हुई है। भारत में भी ये हॉलीवुड मूवी इतिहास रच चुकी है। बहुत कम ऐसा होता है जब कोई विदेशी फिल्म यहां पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करे। मगर स्पाइडरमैन ने ये रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13 कितना हुआ?

हॉम हॉलैंड की मूवी ‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 13वें दिन भारत में 8.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 12851 शोज से हुई है। इस फिल्म ने भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 515 .95 करोड़ कर लिया है।  ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 16000 करोड़ के आस-पास हो गया है। इस फिल्म का बजट 2100 करोड़ के आस-पास है। ये मूवी अपनी लागत निकालकर अब प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है। ये दुनियाभर में तेजी से 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। वहीं, भारत में भी इसने रिकॉर्ड बनाया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’  फिल्म ने भारत में कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं?

‘स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे’ के भारत में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो ये इंडिया में पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इसने जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत में इतिहास की सबसे बड़ी ऑपनिंग देने वाली विदेशी फिल्म बन चुकी है। वहीं, बुकमाय शो पर भी इस फिल्म ने बड़े रिकॉर्ड बनाते हुए एक ही हफ्ते में 6 लाख से टिकट बेचकर रिकॉर्ड बनाया है। स्पाइडर मैन के इसी कलेक्शन से बॉलीवुड भी हैरान है। इस फिल्म के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन हैं। इसमें लीड रोल में टॉम हॉलैंड के अलावा जेंडाया, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और जेकब बैटलन हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana

सितम्बर 28, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 28, 2026

Rise and Fall 2

सितम्बर 28, 2026

Govinda

सितम्बर 28, 2026

Avengers Endgame Encore Box Office Collection Day 3

सितम्बर 28, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 51

सितम्बर 28, 2026